गाजियाबाद और टिकरी से दिल्ली जाने वाला रास्ता खुलने लगा है। पुलिस ने दोनों जगह से बैरिकेड्स हटाने शुरू कर दिए हैं। इधर धरने पर बैठे किसा...

गाजियाबाद और टिकरी से दिल्ली जाने वाला रास्ता खुलने लगा है। पुलिस ने दोनों जगह से बैरिकेड्स हटाने शुरू कर दिए हैं। इधर धरने पर बैठे किसान अब संसद कूच कर सकते हैं। किसान नेता राकेश टिकैत का इसे लेकर बयान आया है। उन्होंने कहा है कि पीएम ने कहा था कि किसान कहीं भी अपनी फसल बेच सकते हैं तो हम संसद के सामने जाएंगे। सेक्टर 2 और 3 में NH9 खुल रहा है। जल्द ही NH24 भी खोल दिया जाएगा। दिल्ली पुलिस का कहना है कि किसानों के साथ सहमति बनने के बाद दोनों बॉर्डर्स पर इमर्जेंसी रूट खोल दिए जाएंगे। शुक्रवार सुबह पुलिस बैरिकेड्स हटाती नजर आई। रास्ता खुलता है तो पिछले करीब 11 महीनों से जारी किसान आंदोलन से परेशानी झेल रहे लाखों लोगों को राहत मिलेगी। 'संसद में जाएंगे फसल बेचने' रास्ता खुलने के साथ ही राकेश टिकैत का बयान आया है। उन्होंने कहा, 'पीएम ने कहा था कि किसान कहीं भी फसल बेच सकते हैं। अगर सड़कें खुली रहीं तो हम अपनी फसल बेचने के लिए संसद भी जाएंगे। पहले हमारे ट्रैक्टर दिल्ली जाएंगे।' बीकेयू अध्यक्ष ने कहा, 'संयुक्त मोर्चा फैसला करेगा। हम भी 11 महीनों से रास्ते पर बैठे थे। दिल्ली जाना था। अब रास्ते खुलेंगे तो हम भी अपना तामझाम लेकर दिल्ली जाएंगे। पहले हमारे ट्रैक्टर जाएंगे, फिर हम जाएंगे।' 'हमने नहीं रोका रास्ता' बीते 11 महीनों से ब्लॉक रोड पर राकेश टिकैत ने फिर दोहराया कि रास्ता किसानों ने नहीं दिल्ली पुलिस ने रोका था। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रास्ते रोके हैं किसानों ने कोई रास्ता नहीं रोका। लोग पहले भी मुजफ्फरनगर के रास्ते रहे थे। राकेश टिकैत ने कहा कि हम रास्ता रोकने वाले लोग नहीं हैं। हमारी रास्ते की लड़ाई नहीं है। हमारी लड़ाई तीन काले कानूनों के खिलाफ है। जिन किसानों की कहीं फसल नहीं बिक रही है वह संसद में फसल बेचने जाएंगे।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/2Y0KbRS
https://ift.tt/3mnjD6p
No comments