Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

रेप पीड़ित पत्नी को इंसाफ दिलाने के लिए काट रहा था थाने के चक्कर, नहीं सुनी फरियाद तो फांसी लगा दे दी जान

कन्हैया कुमार, धनबाद झारखंड के धनबाद में एक शख्स पत्नी को इंसाफ दिलाने के लिए लगातार थाने के चक्कर लगाता रहा। हालांकि, धनबाद पुलिस उसकी ए...

कन्हैया कुमार, धनबाद झारखंड के धनबाद में एक शख्स पत्नी को इंसाफ दिलाने के लिए लगातार थाने के चक्कर लगाता रहा। हालांकि, धनबाद पुलिस उसकी एक भी सुनने को तैयार नहीं हुई। पत्नी को इंसाफ नहीं मिलने पर परेशान होकर पति ने फंदे से झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसके इस कदम के बाद पुलिस के रवैये पर सवाल खड़े होने लगे हैं। ये चौंकाने वाला मामला गल्फरबाड़ी इलाके का है। पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद ,तो दे दी जानजानकारी के मुताबिक, मृतक शख्स की पत्नी के साथ उसके ही दोस्तों ने रेप किया। इस संबंध में पीड़िता ने थाने में आवेदन भी दिया। जिसके बाद महिला का पति लगातार पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर गुहार लगाता रहा। परिजनों के मुताबिक, उसकी सुनवाई नहीं होने पर उसने घर पर ही गले में फंदा डाल जान दे दी। जैसे ही परिजनों को इसका पता तो वो उसे लेकर धनबाद SNMCH अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। युवक की मौत के बाद थाने पर जमकर हंगामामौत की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण शव को साथ लेकर थाना परिसर में पहुंच गए। लोगों ने प्रभारी पर कई आरोप लगा कर जमकर हंगामा किया। उनका आरोप साफ था कि अगर पुलिस सही समय पर कार्रवाई करती तो आज एक युवक की जान बच जाती। इस दौरान आक्रोशित लोगों के साथ पुलिस की हाथापाई भी हुई। लोगों की मांग थी कि दोषियों की अविलम्ब गिरफ्तारी हो। लोगों का जमावड़ा और उग्र प्रदर्शन को देखते हुए अंचल के सभी पुलिस और प्रभारी मौके पर पहुंचे। थाना परिसर पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। लोग भी शव के साथ धरने पर बैठ गए। क्या है मामला बताया जाता है कि एक महीने पहले मृतक शख्स के साथ उसके चचेरे भाई और उसके दोस्त संदीप रजक का झगड़ा हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से गलफरबाड़ी ओपी में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पीड़ित की पत्नी ने दोनों पर रेप का आरोप भी लगाया था। जिसमें दोनों पुलिस की नजर में तो फरार चल रहे थे, लेकिन खुलेआम घुम रहे थे। आरोपियों ने ये भी कहा कि उसने पुलिस को पैसे दिए हैं, जिसके बाद पीड़िता का पति बेहद दुखी हो गया और फिर उसने खुद को कमरे बंद करके फांसी लगा ली।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3mQ9233
https://ift.tt/3mPtIIn

No comments