Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Chhapra News : रात में सोया था होमगार्ड जवान, सुबह मिली लाश, जानिए क्या है मामला

अमित गिरी, छपरा बिहार के छपरा में एक होमगार्ड जवान शव मिला है। जानकारी के मुताबिक, रात में जवान अपने घर पर सोया था, सुबह उसकी लाश मिली। घ...

अमित गिरी, छपरा बिहार के छपरा में एक होमगार्ड जवान शव मिला है। जानकारी के मुताबिक, रात में जवान अपने घर पर सोया था, सुबह उसकी लाश मिली। घटना भगवान बाजार थाना इलाके के दौलतगंज की है। मृतक होमगार्ड जवान का नाम 54 वर्षीय सत्यदेव प्रसाद बताया जा रहा है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पीट-पीटकर हत्या की आशंकाऐसी आशंका जताई जा रही कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। बताया जाता है कि होमगार्ड का जवान 2 दिन पहले ही मकेर में पंचायत चुनाव कराने गया था। वहां से लौटने के बाद अपने घर गया और वहीं रह रहा था। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात में भी सत्यदेव प्रसाद अपने पुराने घर में ही रात को सो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटीपरिजनों के मुताबिक, रात में वो ठीक-ठाक सोए थे, सुबह में उनका शव मिला। परिवार वालों ने बताया कि जब सुबह देखा कि जवान के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। मामले की सूचना मिलते ही भगवान बाजार पुलिस सुबह में मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पत्नी ने पट्टीदारों पर जताया शकमृतक की पत्नी सबिता देवी ने पट्टीदारों पर आपसी रंजिश में हत्या का शक जाहिर किया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन कर रही है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/2ZJQYjs
https://ift.tt/2XZqGsS

No comments