पटना हिंदू पंचांग के मुताबिक छठ पूजा () कार्तिक माह की षष्ठी से शुरू हो जाता है। यह पर्व चार दिनों तक चलता है। इस साल छठ पूजा 8 नवंबर से ...

पटना हिंदू पंचांग के मुताबिक छठ पूजा () कार्तिक माह की षष्ठी से शुरू हो जाता है। यह पर्व चार दिनों तक चलता है। इस साल छठ पूजा 8 नवंबर से शुरू हो रहा है। इसके अगले दिन यानी 9 नवंबर को दिन खरना, 10 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और अंत में 11 नवंबर की सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही पर्व समाप्त हो जाएगा। दुनिया को कोरोना से मुक्ति दिलाइए 'सूरजदेव' कोरोनाकाल (Coronavirus) में छठ महापर्व को सुरक्षित मनाना अपने आप में एक चुनौती है। आमतौर पर छठ को किसी नदी या तालाब किनारे सामूहिक तौर पर मनाते हैं। इस वजह से लोगों की काफी भीड़ होती है। गीत के जरिए बता रही हैं कि हे! सूरज देवता आप अपनी आंखों को खोलिए और संसार को इस कष्ट से मुक्ति दिलाइए। दिल जीत लेनेवाले बोल और आवाज में दर्द अइसन बिपतिया आएल... बरत लगाईं पार... रऊए से असरा लागल बा... छठि मईया जग के आधार... बहंगी से भारी समईया... दुख में डूबल संसार... खोली-खोली अंखिया सूरजदेव कर दिहीं जग उजियार.... गंगा जी के पनियां किरिनिया निहारे... सूपवा दउरवा के दिया ना पुकारे...दिया ना पुकारे दूर बइठल ननदी गोतनिया... कैसे बनी ठेकुआ...कसार... अइसन बिपतिया आएल... बरत लगाईं पार... शारदा सिन्हा ने भी झेला है कोविड लोक गायिका शारदा सिन्हा () खुद भी कोविड से पीड़ित रहीं हैं। अस्पताल में कई दिनों तक भर्ती रहना पड़ा था। इसलिए कोरोना का दर्द और छठ पर्व के प्रति आस्था का भाव दोनों इस गीत में सुनने को मिल रहा है।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3nHcKwl
https://ift.tt/2Y1Kmwc
No comments