Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Jaipur Live : आज कांग्रेस -बीजेपी दोनों पाार्टियों का बड़ा प्रदर्शन, जानिए किन मुद्दे पर उतरेंगे सड़कों पर

जयपुर, रामस्वरूप लामरोड़ राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को सियासी पारा चढ़ा रहेगा। आज 11 अक्टूबर को दोनों ही प्रमुख दल प्रदेश भर में ...

जयपुर, रामस्वरूप लामरोड़राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को सियासी पारा चढ़ा रहेगा। आज 11 अक्टूबर को दोनों ही प्रमुख दल प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्र के इस्तीफे की मांग को लेकर मौन व्रत रखेगी, तो उधर भाजपा REET के पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की बर्खास्तगी को लेकर प्रदर्शन करेगी। जयपुर दोनों ही पार्टियों के प्रोग्राम सिविल लाइन फाटक के पास होंगे। अजय मिश्र के इस्तीफे की मांग करते हुए कांग्रेस का मौन व्रतउत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा मामले में कांग्रेस लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्र के इस्तीफे की मांग करते हुए कांग्रेस 3 घंटे तक मौन व्रत रखेगी। उत्तर प्रदेश की प्रभारी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी स्वयं 3 घंटे तक मौन व्रत रखेंगी। उसी तर्ज पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी भी राजभवन के पास मौन व्रत रखेंगे। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सिविल लाइन फाटक के पास मौन व्रत रखा जाएगा। REET पेपर लीक प्रकरण में डोटासरा को बर्खास्त करें:- भाजयुमो26 सितंबर को आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा REET 2021 पेपर लीक होने के मामले में प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस सरकार को घेर रखा है। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। आज सोमवार 11 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालय पर भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के मुताबिक जयपुर में सुबह 11:00 बजे सिविल लाइन फाटक के पास युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदर्शन करके प्रदेश के शिक्षा मंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को बर्खास्त करने की मांग करेंगे। गौरतलब है कि रीट 2021 का पेपर परीक्षा शुरू होने से पहले ही लीक गया था। इस प्रकरण में अब तक करीब 16 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं मास्टरमाइंड बत्तीलाल को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3mK26Ew
https://ift.tt/3v0p267

No comments