Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Jaipur News: आज फिर एक मंच पर होंगे गहलोत -पायलट?, अंबेडकर मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में होंगे शामिल

जयपुरAshok Gehlot - : प्रदेश में जहां उपचुनाव को लेकर जहां सरगर्मियां तेज हो है। वहीं इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में कांग्रेस एकजुट...

जयपुरAshok Gehlot - : प्रदेश में जहां उपचुनाव को लेकर जहां सरगर्मियां तेज हो है। वहीं इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में कांग्रेस एकजुट दिखाई दे रही है। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच दूरियां धीरे - धीरे कम हो रही है। लिहाजा वल्लभनगर व धरियावद उपचुनाव की नामांकन सभाओं के बाद अब 20 अक्टूबर को गहलोत और पायलट फिर एक मंच पर नजर दिखेंगे। प्रदेश के दोनों दिग्गज नेता आज बुधवार को 20 अक्टूबर को चाकसू के कोटखावदा में मंच पर एक साथ होंगे। यहां पायलट- गहलोत डॉ बीआर अंबेडकर की सवा ग्यारह फ़ीट की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही महादलित सम्मेलन का हिस्सा भी बनेंगे। सुबह 11 बजे होगा मूर्ति अनावरणमिली जानकारी के अनुसार चाकसू के कोटखावदा में प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम सुबह 11 बजे होगा। लिहाजा राजधानी जयपुर के चाकसू में गहलोत और पायलट का संबोधन सुनने के लिए भारी भीड़ जुट सकती है। इस संबंध में यह भी जानकारी मिली है कि यहां डॉ बी आर अंबेडकर की सवा ग्यारह फीट ऊंची अष्ट धातु से निर्मित 1125 किलो वजनी प्रतिमा बनाई गई है, जिसे आज चाकसू में कोटखावदा मोड़ पर अम्बेडकर सर्किल पर स्थापित की जा रही है। पार्टी आलाकमान के दखल के बाद दोनों गुट शांत उल्लेखनीय है कि लगभग तीन महीने पहले जहां पायलट खेमे की ओर से बार बार जल्द से जल्द मंत्रिमण्डल विस्तार की सिफारिश की जा रही थी। साथ ही गहलोत- पायलट दोनों गुटों के नेता एक दूसरे पर टिप्पणियां करते दिखाई दे रहे थे। वहीं अब दोनों की गुटों की ओर से इस मामले को लेकर चुप्पी साध ली गई है। माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान की ओर से पार्टी नेताओं के लिए जारी किए गए निर्देश के बाद दोनों गुट शांत हो गए हैं। वहीं पायलट और गहलोत की ओर से भी नेताओं को टीका- टिप्पणी ना करने की हिदायत दी गई है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3aQQwly
https://ift.tt/3aQXF5m

No comments