Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Karva Chauth 2021 : बारिश की वजह से नहीं दिखा चांद तो महिला ने वीडियो कॉल पर चंद्रमा देख खोला व्रत, वीडियो वायरल

पटना आज करवा चौथ है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। रात में चांद का दीदार करने के बाद ही व्रत...

पटना आज करवा चौथ है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। रात में चांद का दीदार करने के बाद ही व्रत तोड़ते ही। लेकिन दिल्ली- एनसीआर में शाम से शुरू हुई बारीश की वजह से चांद के दर्शन होना मुश्किल हो गया। दिल्ली में चंद्रोदय का समय 8 बजकर 11 मिनट था, लेकिन 8 बजकर 11 मिनट पर भी चांद दिखाई नहीं दिया। ऐसे में एक महिला ने मोबाइल कॉल से लखनऊ में अपने रिलेटिव को वीडियो कॉल की और चांद देखकर व्रत खोल लिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। नोएडा सेक्टर 122 निवासी गीता द्विवेदी और छाया पांडेय भी आज अपने पति की लंबी उम्र के लिए अन्य महिलाओं की तरह करवा चौथ का व्रत रखा था। सुबह से काफी तैयारी की गई थीं। लेकिन देर शाम बारिश होने लगी। इसकी वजह से आसमान से चांद गायब हो गया। ऐसे में गीता ने लखनऊ में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार को कॉल लगाई और चांद दिखाने को कहा। फिर गीता और छाया ने वीडियो कॉल पर चांद देखकर अपना व्रत खोल लिया। बता दें, करवा चौथ सभी विवाहित महिलाओं के लिए एक बहुत ही शुभ दिन होता है। इस दिन महिलाएं 'निर्जला' व्रत रखती हैं और अपने पति के लंबे जीवन और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए भगवान की पूजा करती हैं। महिलाएं नवविवाहित दुल्हनों की तरह शाम को तैयार होती हैं, ‘मेहंदी’ लगाती हैं, नए पारंपरिक परिधान पहनती हैं, आभूषण पहनती हैं और सुंदर दिखने के लिए सभी ‘सोलह श्रृंगार’ करती है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/2XLhrwk
https://ift.tt/3C6HNHU

No comments