Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर में शराब पकड़ने गई पुलिस टीम को उपद्रवियों ने बंधक बनाकर पीटा, तीन पुलिसकर्मी लापता

संदीप कुमार, मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड में पंचायत चुनाव में जीत की खुशी में शराब पार्टी चल रही थी। इसी खबर के मिलने के बाद जब पुलिस म...

संदीप कुमार, मुजफ्फरपुरजिले के सकरा प्रखंड में पंचायत चुनाव में जीत की खुशी में शराब पार्टी चल रही थी। इसी खबर के मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो टीम पर ही धावा बोल दिया गया। दुस्साहस की हद देखिए कि आरोपियों ने पुलिस को ही बंधक बना लिया। इस दौरान भीड़ ने दारोगा अंजार आलम को कमरे में बंद कर जमकर पीटा। उनके साथ गए पुलिसकर्मियों पर भी पथराव कर खदेड़ दिया। बचाव के लिए गई फोर्स पर भी हमलासूचना मिलने पर थानेदार सरोज कुमार अतिरिक्त फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही छत पर से लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले में पुलिस को पीछे हटना पड़ा। इसके बाद आत्मरक्षार्थ सकरा पुलिस ने करीब 10 राउंड हवाई फायरिंग की तब जाकर भीड़ तितर-बितर हुई। इसके बाद बी बंधक बने दारोगा अंजार आलम को छुड़ाया जा सका। इसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़-खदेड़ कर पीटा। हालांकि पुलिस फायरिंग की पुष्टि नहीं कर रही है। बवाल में पुलिस-पब्लिक दोनों जख्मी इसमें एक दर्जन ग्रामीण भी जख्मी हुए। घायल दरोगा और जवानों को सकरा अस्पताल में इलाज कराया गया। जबकि ग्रामीण छुपकर इलाज करा रहे हैं। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन आरोपियों को हिरासत में भी लिया है। ऐसे शुरू हुआ बवालबताया जाता है रविवार की रात करीब एक बजे सकरा पुलिस गांव में एक घर पर छापेमारी करने पहुंची। वहां पर तलाशी अभियान चलाया गया। लेकिन, शराब की बरामदगी नहीं हुई। पुलिस कार्रवाई देखकर आसपास के काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। शराब नहीं मिलने पर लोग आक्रोशित होकर पुलिस से बहस करने लगे। धीरे-धीरे मामला बढ़ता गया और ग्रामीणों ने पुलिस टीम से ही मारपीट शुरू कर दी। तीन जवानों को एक महिला ने धारदार हथियार से काटकर जख्मी तक कर दिया। इसमें से एक जवान को 25 टांके लगाने पड़े हैं। सकरा थाने के तीन पुलिसकर्मी लापता सकरा थाना के तीन पुलिसकर्मी लापता हैं। वो घटना के समय मौजूद थे। लेकिन इसके बाद अचानक से छत पर से पथराव होने लगा। इस दौरान तीनों छिपने की जगह ढूंढने लगे। जब मामला शांत हुआ तो उन तीनों की खोजबीन की गई। लेकिन, देर रात तक तीनो के सम्बंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। खबर लिखे जाने तक पुलिस अपने सूत्रों से उनका पता लगाने में जुटी थी। फिलहाल झिटकांही गांव में पुलिस कैम्प कर रही है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3mJkDki
https://ift.tt/3ltteIq

No comments