अर्जुन अरविंद, कोटा देशभर में किसान संगठनों के आह्वान पर सोमवार को शुरू किया गया। इसका कुछ असर राजस्थान में भी देखने को मिला। में हाड़ौती क...
अर्जुन अरविंद, कोटा देशभर में किसान संगठनों के आह्वान पर सोमवार को शुरू किया गया। इसका कुछ असर राजस्थान में भी देखने को मिला। में हाड़ौती के बारां जिले में किसानों ने ट्रैक जाम किया। इससे दो मालगाड़ियां प्रभावित हुई। कोटा रेल मंडल में दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर सवाईमाधोपुर में किसानों के ट्रैक जाम किया। इससे 5 पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित रही। किसान यहां तीन से चार घण्टे ट्रैक पर कब्जा जमाये बैठे रहे। इससे रेल यात्री परेशान रहे। संयुक्त किसान मोर्चा के कॉल पर कोटा-बीना रेल खंड के बारां जंक्शन के यहां रेल रोको आंदोलन के तहत किसानों ने रेल रोकी। इधर, किसानों के रेल रोकने के आंदोलन को देखते हुए रेलवे ट्रैक पर अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई, रेलवे सुरक्षा बल तैनात रखा। रेलगाड़ियों को सुरक्षित स्टेशनों पर रोके रखा। दोपहर 12 से 3 बजे तक किसान बड़ी संख्या में रेलवे ट्रैक पर जमा हुए थे। इस मौके पर किसानों हाथों में झंडे व बैनर लिए हुए थे। किसानों नेताओं ने रेल रोको आंदोलन को सफल बताया। किसानों के रेल रोकने से दो मालगाड़ियां प्रभावित हुई। किसानों ने बारां में रेल रोकने के पहले केन्द्र सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। फिर कोटा बीना रेलवे ट्रैक पर कब्जा जमाया। हाड़ौतीभर से किसान शामिल हुए। किसानों ने कहा किसान तीन कृषि कानून को वापस लेने की मांग मोदी सरकार से कर रहे हैं। किसान सरकार से समर्थन मूल्य पर फसल खरीद की गारंटी का कानून मांग रहे हैं। लेकिन 11 माह से आंदोलन चल रहा है। किसान सड़कों पर है। परन्तु किसानों की मांग का निस्तारण करने के बजाय सरकार उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की हिंसक घटना को अंजाम देकर आंदोलन का दमन करना चाह रही हैं। परन्तु देश का अन्नदाता हार मानने वाला नहीं हैं। सैकड़ों के चलते शहीद हो गए, पर किसान आंदोलन डिगा नहीं। किसान लोकतंत्र पर विश्वास जता गांधी के रास्ते आंदोलन कर रहा हैं। सरकार को हरहाल में किसानों की उठाई मांगें माननी ही पड़ेगी।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/30tTdaG
https://ift.tt/3BUdkwP
No comments