Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Rajasthan: कांग्रेस के दो दिग्गज आमने-सामने, CM को चिट्‌ठी, मंत्री को भू-माफिया बताया

अर्जुन अरविंद, कोटा राजस्थान की गहलोत सरकार की कैबिनेट से इस बार बाहर रहे पूर्व पंचायतराज मंत्री और मौजूदा सांगोद विधायक एक बार फिर चर्चा...

अर्जुन अरविंद, कोटा राजस्थान की गहलोत सरकार की कैबिनेट से इस बार बाहर रहे पूर्व पंचायतराज मंत्री और मौजूदा सांगोद विधायक एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी ही पार्टी की सरकार के खनन मंत्री पर बगैर नाम लिए बड़ा गंभीर आरोप लगाया है। इस बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखे पत्र में भरतसिंह ने मंत्री भाया को बारां जिले का बलवान भूमाफिया बताया है। सिंह ने कहा है कि ऐसे बलवान भू-माफिया के सामने राजस्थान सरकार कमजोर दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कोटा जिले की सांगोद विधानसभा से कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने लिखा है कि खनन मंत्री ने राज्य सरकार की बजट घोषणा को चुनौती दी है। बारां जिले के सोरसन वन क्षेत्र में गोडावण प्रजनन केंद्र की स्थापना की जगह खनन के धमाके करने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। विधायक भरत सिंह कुंदनपुर का पत्र राजस्थान सरकार व प्रदेश कांग्रेस पार्टी में चल रही मंत्रियों से विधायकों की रार को जग जाहिर कर दिया है। अमलसरा में संगोष्ठी को किया गया निरस्त, भरतसिंह बोले- डीएफओ डर गया भरतसिंह वन्यजीव सप्ताह के चलते गोडावण संरक्षण विषय को लेकर गुरुवार को खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया की अंता विधानसभा क्षेत्र में स्थित सोरसन वन क्षेत्र अमलसरा में संगोष्ठी करने वाले थे। लेकिन पूर्व पंचायत राज मंत्री भरतसिंह पर गहलोत सरकार के खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया बुधवार रात को भारी पड़ गए। बारां जिले के वन विभाग के उपवन संरक्षक (डीएफओ) ने बुधवार रात आदेश जारी करते हुए सांगोद विधायक भरत सिंह की ओर से गुरुवार सुबह बुलाई गई संगोष्ठी को निरस्त कर दी। कारण बताया कि संगोष्ठी के दौरान वन क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ आने की संभावना है। ऐसे में कानून व्यवस्था को देखते हुए संगोष्ठी को निरस्त की जाती हैं। एनबीटी ने विधायक भरत सिंह से संगोष्ठी निरस्त हो जाने पर बात की तो उन्होंने कहा कि बारां का डीएफओ डर गया है। मंत्री जरूर सीएम के पास पहुंचा होगा। लेकिन वह गुरुवार सुबह 11 बजे सोरसन वन क्षेत्र को जाएंगे। गौरतलब है कि मंगलवार को विधायक भरत सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा था कि जब तक जिएंगे, अंतिम सांस तक गोडावण संरक्षण को लेकर संघर्ष करते रहेंगे। सोरसन वन क्षेत्र में खनन नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भरत सिंह के द्वारा लिखे गए पत्र में क्या कुछ?विधायक सिंह ने सीएम को अवगत कराया है जानिए आपसांगोद विधायक ने पत्र में राजस्थान के तत्कालीन राज्यपाल कल्याण सिंह केअभिभाषण की बात लिखी। उसमें बारां जिले के वनक्षेत्र सोरसन में गोडावन प्रजनन केन्द्र का कार्य शीघ्र पूर्ण करने का उल्लेख किया था। उन्होंने लिखा कि यह कार्य आज तक वर्ष 2021-22 में भी शुरू नही हो सका है। कल्याण सिंह नहीं रहे। परंतु उनका घोषित कार्य पूरा नहीं हुआ है। बारां जिले के बलवान भू-माफीया के सामने सरकार कमजोर दिखाई दे रही है। इस भू माफीया ने अपने पद का दुरुपयोग करके केन्द्र सरकार के पर्यावरण मंत्री को पत्र लिख इस गोडावन केन्द्र को सोरसन में नहीं लगाने बाबत् लिखा है। सरकार का एक मंत्री यदि सरकार की बजट घोषणा को चुनौती देकर केन्द्र सरकार को अपनी सरकार के खिलाफ पत्र लिखे तो यह तो हद हो गई।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/2ZTnNu2
https://ift.tt/3uUKVUv

No comments