नागपुर महाराष्ट्र के नागपुर की रुचा चांदोरकर ने को पृथ्वी के सबसे ज्यादा आईक्यू वाला होने का दर्जा मिला है। वह दुनिया के शीर्ष 1 पर्सेंट ...

नागपुर महाराष्ट्र के नागपुर की रुचा चांदोरकर ने को पृथ्वी के सबसे ज्यादा आईक्यू वाला होने का दर्जा मिला है। वह दुनिया के शीर्ष 1 पर्सेंट बुद्धिमान लोगों में शुमार हो गई है। यह मापदंड मेन्सा सोसाइटी ने किया है, जो दुनिया में सबसे बड़ी और सबसे पुरानी उच्च आईक्यू सोसाइटी है। रुचा का आईक्यू लेवल आइंस्टीन से भी आगे है। माना जाता है कि अल्बर्ट आइंस्टीन का आईक्यू 160 था। आइंस्टीन के आईक्यू लेवल की पीछे छिड़ते हुए मेन्सा के आई क्यू टेस्ट में रूचा चांदोरकर ने 162 का स्कोर हासिल किया है और इस स्कोर के साथ वो आईक्यू टेस्ट में दुनिया के सबसे ज्यादा हाई स्कोर वाली लड़की बन गई हैं। 162 स्कोर मिले रुचा के बड़े भाई अखिलेश को साल 2016 में उसी टेस्ट में 160 स्कोर मिले थे। यह अब तक का सबसे बड़ा स्कोर था। लेकिन अब रुचा ने अपने भाई ही को ही नहीं आइंस्टीन को भी पीछे कर दिया है। स्कॉटलैंड में रह रहा है परिवार रुचा का परिवार 2019 में स्कॉटलैंड चला गया था। उसके पिता रुत्विक और मां सोनाली वहां आईटी प्रफेशनल हैं। रुचा ने कहा कि जब उसके भाई ने उपलब्धि हासिल की थी, उसने तब ही सोच लिया था कि वह भी जब 11 साल की होगी तो इस परीक्षा में हिस्सा लेगी। 130 स्कोर की कर रही थीं उम्मीद सितंबर के अंतिम सप्ताह में घोषित परिणाम निश्चित रूप से चौंकाने वाले थे। रुचा ने कहा, 'मैं 130 की उम्मीद कर रही थी और ज्यादा की उम्मीद कर रही थी। लेकिन जब मैंने 162 को देखा तो मैं बहुत खुश हुई।' बेटी की बातें दर्शाती थीं प्रतिभा रुतविक और सोनाली ने कहा कि उन लोगों को पता था कि उनकी बेटी प्रतिभावान है। वह ऐसी चीजें करती थी जो उसकी उम्र से परे थीं। पहेलियों को सुलझाना, शिक्षाविदों के लिए पहेलियों को सुलझाना, रुचा ने हमेशा एक शानदार प्रदर्शन किया है। इलस्ट्रेशन और ड्रॉइंग में है दिलचस्पी रुचा को इलस्ट्रेशन और ड्रॉइंग में बहुत दिलचस्पी है और उम्मीद है कि वह इसे करियर के रूप में तलाशेगी। अंतरिक्ष अन्वेषण पर विशेष ध्यान देने के साथ, अखिलेश गणित और भौतिकी में रुचि रखते हैं। मेन्सा क्या है? 1946 में ऑक्सफ़ोर्ड में एक ऑस्ट्रेलियाई बैरिस्टर रोलैंड बेरिल और वैज्ञानिक और वकील डॉ लांस वेयर ने इस संगठन को स्थापित किया था। संगठन दुनिया भर में फैल गया। IQ वाले लोगों के कुल दो पर्सेंट लोग ही इस संगठन के सदस्य हैं।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3n0RkuX
https://ift.tt/305ZIAn
No comments