सुकमा छत्तीसगढ़ ( Update) के सुकमा जिले स्थित सीआरपीएफ के लिंगलपल्ली में एक जवान रितेश रंजन ने अपने साथियों पर गोली बरसाई है। गोलीबारी मे...

सुकमा छत्तीसगढ़ ( Update) के सुकमा जिले स्थित सीआरपीएफ के लिंगलपल्ली में एक जवान रितेश रंजन ने अपने साथियों पर गोली बरसाई है। गोलीबारी में चार जवानों की मौत हुई है। तीन घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर लाया गया है। घटना के बाद सीआरपीएफ के अधिकारियों ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है। वहीं, सुकमा एसपी सुनील शर्मा मीडिया से बातचीत के दौरान घटना के बारे में बताया है। सीआरपीएफ की तरफ से कहा गया है कि घटना रात तीन बजकर 25 मिनट की है। जवान रितेश रंजन ने एके-47 से अपने साथी जवानों पर फायरिंग की है। गोलीबारी में सात जवानों को गोली लगी। इसके बाद सभी जवानों को तेलंगाना के नजदीकी अस्पताल भद्राचलम ले जाया गया। जहां तीन जवान धनजंय कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार और राजमणि कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया गया। इलाज के दौरान ही जवान राजीव मंडल की मौत हो गई। वहीं, सुकमा एसपी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि घटना रात तीन बजे के करीब की है। हमें सूचना मिली कि सीआरपीएफ कैंप में फायरिंग हुई है। उसके बाद स्थानीय पुलिस बल और सीआरपीएफ के लोग मौके पर पहुंचे। वहां, जवान रितेश रंजन ने अपने साथियों पर फायरिंग की थी। रितेश रंजन को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सुकमा एसपी ने बताया कि आरोपी जवान रितेश रंजन का कुछ दिन पहले साथियों से विवाद हुआ था। साथी उसके साथ किसी चीज को लेकर मजाक कर रहे थे। उस मजाक को रितेश रंजन ने सीरियसली ले लिया था। उसी से चिढ़कर उसने रात में फायरिंग की है। फायरिंग में सात जवानों को गोली लगी। बताया जा रहा है कि उस मजाक से जवान इतना चिढ़ गया था कि वह मानसिक अवसाद में चल रहा था। मगर किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि वह इतना घातक कदम उठाएगा। घटना के बाद कैंप में कोहराम मच गया है। सभी जवानों को कैंप में ही रखा गया है। किसी को वहां से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। लगा नक्सली हमला हुआ वहीं, लिंगलपल्ली घोर नक्सल प्रभावित इलाका है। फायरिंग सीआरपीएफ के 50वीं बटालियन के कैंप में हुआ है। इस दौरान ज्यादातर जवान नींद में थे। वहीं, कुछ जवान ड्यूटी पर थे। रात में ताबड़तोड़ फायरिंग से जवानों और स्थानीय लोगों को लगा कि कैंप पर नक्सलियों ने हमला कर दिया है। इससे कैंप के अंदर ही अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। बाद में सीआरपीएफ जवानों को माजरा समझ में आया तो बचाव में लग गए। घटना को लेकर सीआरपीएफ ने जांच के आदेश दिए हैं। सीआरपीएफ ने घटना के सभी पहलुओं की जांच के लिए कहा है।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3wrjBOv
https://ift.tt/3D9JJA9
No comments