रवि सिन्हा, रांची बिहार-झारखंड के प्रसिद्ध चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ व्रत ( 2021) की शुरुआत सोमवार को नहाय-खाय के सा...

रवि सिन्हा, रांची बिहार-झारखंड के प्रसिद्ध चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ व्रत ( 2021) की शुरुआत सोमवार को नहाय-खाय के साथ हो गई। छठव्रतियों ने महापर्व (Chhath Puja News) के पहले दिन स्नान कर नए कपड़े पहन पूजा की और चना-दाल, कद्दू की सब्जी और चावल का प्रसाद ग्रहण किया। व्रत रखने वाली महिलाओं के प्रसाद ग्रहण करने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने भोजन किया। नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ महाव्रतनहाय खाय के दिन जो खाना खाया जाता है, उसमें सेंधा नमक का इस्तेमाल होता हैं। यह व्रत काफी कठिन होता है। नहाय-खाय के दिन बनने वाले भोजन को बनाने के दौरान भी कई खास बातों का ध्यान रखा जाता है। जो खाना इस दिन बनाया जाता है, उसे रसोई के चूल्हे पर नहीं, बल्कि लकड़ी के चूल्हे पर बनाया जाता है। इस चूल्हे में केवल आम की लकड़ी का ही इस्तेमाल किया जाता है। इन नियमों के साथ छठव्रती करते हैं 36 घंटे का निर्जलाइस दिन तमाम नियमों का पालन करते हुए भोजन बनाकर सबसे पहले सूर्य देव को भोग लगाया जाता है, उसके बाद छठ व्रती भोजन ग्रहण करते हैं और उसके बाद ही परिवार के दूसरे सदस्य खाना खाते हैं। छठव्रती मंगलवार को खरना से निर्जला उपवास शुरू करेंगे। 36 घंटे निर्जला रखने वाले छठ व्रतियों को ये इतना कठिन नहीं, बल्कि आसान लगता है। व्रती इसके पूरा होने तक जमीन पर ही सोते हैं। 10 नवंबर को अस्ताचलगामी और 11 नवंबर उदय होते सूर्य को अर्घ्यछठव्रती 10 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य और 11 नवंबर को उदय होते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। उसके बाद पारण ग्रहण करेंगे। छठव्रतियों ने बताया कि छठी मईया सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर इस बार एहतियात के तौर पर राजधानी रांची में बड़ी संख्या में कृत्रिम तालाब बनाकर या अपने घरों में बाथ टब या गड्ढा बनाकर अर्घ्य अर्पित करने की तैयारी चल रही है। छठ महापर्व को लेकर बाजार में भी खासी रौनक देखी जा रही हैं। लोग पूजा के लिए फल और अन्य जरुरत के सामानों की खरीदारी कर रहे हैं।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3bND56o
https://ift.tt/3qhpuww
No comments