भोपाल महंगाई (MP Minister On Inflation) से आमलोग बेहाल हैं। वहीं, एमपी में शिवराज सरकार मंत्री लोगों को हिसाब समझा रहे हैं। मंत्री महेंद्...

भोपाल महंगाई (MP Minister On Inflation) से आमलोग बेहाल हैं। वहीं, एमपी में शिवराज सरकार मंत्री लोगों को हिसाब समझा रहे हैं। मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के बाद खाद्य आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह का बयान आया है। उनसे महंगाई को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने लोगों को अपना हिसाब समझाया है। साथ ही बताया है कि इससे किसानों को फायदा हो रहा है। महंगाई को स्वीकार करें। बिसाहूलाल सिंह पुराने विधायक हैं। तीन दशक तक विधायक रहने के बाद पिछले साल ह्रदय परिवर्तन हुआ था। इसके बाद कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी का दामन लिया था। उपचुनाव में जीत मिल गई थी। शिवराज सरकार ने खाद्य आपूर्ति मंत्री बनाया है। उनसे सोमवार को महंगाई को लेकर सवाल किया गया है। इसके बाद मंत्री जी ने लोगों को पूरा गणित समझा दिया है। उन्होंने बताया है कि कैसे किसानों को फायदा हो रहा है। शिवराज के मंत्री ने कहा है कि पहले एक रुपये में 10 किलो धान मिलता था। अब 19.18 रुपये में एक किलो धान बिक रहा है। ऐसे में किसानों को पहले की तुलना में फायदा भी तो अधिक हो रहा है। लोगों को महंगाई को स्वीकार करें। इस बयान को लेकर मंत्रीजी की फजीहत खूब हो रही है। प्रदेश में दूसरे राज्यों की तुलना की में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल है। कांग्रेस ने कसा तंज मंत्री के वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि चुनाव समाप्त होते ही एमपी की शिवराज सरकार के मंत्री बढ़ती महंगाई को लेकर आम जनता और अब किसानों का भी मजाक उड़ाने में लग गए हैं। मंत्री बिसाहूलालजी, उस जमाने में जब धान एक रुपये में 10 किलो मिलता था, तब लागत सिर्फ एक रुपये थी और आज जब धान 19 रुपये किलो है, तब लागत 38 रुपये है, यानि लागत डबल…?
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3GE9PNP
https://ift.tt/3GItcFh
No comments