अभय सिंह राठौर, लखनऊ कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। प्रियंका ने...

अभय सिंह राठौर, लखनऊ कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। प्रियंका ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने की मांग की। साथ भी पीएम से टेनी के साथ मंच साझा ना करने को कहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर राजधानी लखनऊ में हैं। वह यहां पर डीजीपी कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं। प्रियंका गांधी ने कौल हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान पत्र को लेकर चर्चा की। प्रियंका ने अपने पत्र में लिखा, 'लखीमपुर किसान नरसंहार में अन्नदाताओं के साथ क्रूरता हुई जिसे पूरे देश ने देखा। आपको यह जानकारी भी है कि किसानों को अपनी गाड़ी से कुचलने का मुख्य आरोपी आपकी सरकार के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का बेटा है। राजनीतिक दबाव के चलते इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने शुरुआत से ही न्याय की आवाज को दबाने की कोशिश की।' लखीमपुर के शहीद किसान परिवार न्याय चाहते हैं- प्रियंकाप्रियंका ने आगे कहा, 'उच्चतम न्यायालय ने भी इस संदर्भ में कहा कि सरकार की मंशा देखकर लगता है कि सरकार किसी विशेष आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है। प्रियंका ने खत में लिखा, 'मैं लखीमपुर के शहीद किसानों के परिजनों से मिली हूं। वे असहनीय पीड़ा में हैं। सभी परिवारों का कहना है कि वे सिर्फ अपने शहीद परिजनों के लिए न्याय चाहते हैं और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पद पर बने रहते हुए उन्हें न्याय की कोई आस नहीं है।' नीयत साफ तो मंत्री को बर्खास्त कीजिए- प्रियंका प्रियंका ने कहा, 'अजय मिश्रा टेनी आपके मंत्रिमंडल में अपने पद पर बने हुए हैं। यदि आप इस डीजीपी कॉन्फ्रेंस में आरोपी के पिता के साथ मंच साझा करते हैं तो पीड़ित परिवारों को स्पष्ट संदेश जाएगा कि आप अभी भी कातिलों का संरक्षण करने वालों के साथ खड़े हैं। अगर देश के किसानों के प्रति आपकी नीयत सचमुच साफ है तो आज अपने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के साथ मंच पर विराजमान मत होइए, उनको बर्खास्त कीजिए।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3x3J3dj
https://ift.tt/2Z6ERNb
No comments