Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

'दोबारा लागू हो सकता है कृषि बिल...' अब राजस्‍थान के गवर्नर कलराज मिश्र का दावा

भदोही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह बनाए गए तीन कृषि कानूनों को निरस्त कर रहे हैं। इस ऐलान के बाद उन्नाव के सा...

भदोही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह बनाए गए तीन कृषि कानूनों को निरस्त कर रहे हैं। इस ऐलान के बाद उन्नाव के सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार फिर से कृषि कानून लागू कर सकती है। साक्षी महाराज के बाद अब राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि केंद्र सरकार कृषि कानूनों को फिर से लागू कर सकती है। कलराज मिश्र ने तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा को सकारात्मक दिशा में उठाया गया कदम बताया। उन्होंने कहा कि लेकिन अभी समय अनुकूल नहीं है इसलिए यह बिल दोबारा आ सकता है। 'सकारात्मक कदम' कलराज मिश्र उत्तर प्रदेश के भदोही में पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा सकारात्मक दिशा में एक कदम है। साहस और हिम्मत के साथ कानूनों को निरस्त करने का कार्य प्रशंसनीय है।' 'किसानों का हित था लेकिन समझाया नहीं जा सका' राजस्थान के राज्यपाल ने कहा, 'ये कानून किसानों के हित में बनाए गए थे, लेकिन शासन की तरफ से किसानों को समझाया नहीं जा सका। कृषि कानून वापस लेने के लिए किसानों की तरफ से आंदोलन होता रहा जिससे देश में एक विचित्र स्थिति पैदा हो गई थी जो अब खत्म हो जाएगी। 'कानून वापसी पर अड़े थे किसान' कलराज मिश्र ने कहा कि किसान आंदोलन कर रहे थे। कृषि कानून वापस लेने पर अड़े थे। अंत में सरकार ने कानून वापस ले लिया। फिर आगे इस मामले में कानून बनाने की जरुरत पड़ी तो कानून बनाया जाएगा। क्या बोले साक्षी महाराज आपको बता दें कि कलराज मिश्र से पहले उन्नाव के सांसद ने कृषि कानून निरस्त किए जाने पर कहा था कि बिल बनते हैं, बिगड़ते है और फिर वापस आ जाते हैं।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/30GIt9G
https://ift.tt/2Z8M5jV

No comments