Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

कौन हैं गुड्डा राजा, जिनके घर पहुंचकर प्रियंका गांधी ने की बात, सामने आईं तस्वीरें

नरेंद्र अजरियाचित्रकूट कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Meeting) चित्रकूट के दौरे पर थीं। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वह...

नरेंद्र अजरियाचित्रकूट कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Meeting) चित्रकूट के दौरे पर थीं। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वह राज परिवार के सदस्यों से मिलने उनके घर गईं। वहां उनके परिवार के साथ भोजन किया है। बुंदेलखंड में इस राज परिवार का अच्छा खासा प्रभुत्व है। प्रियंका गांधी अकेले ही इस परिवार से मिलने गई थीं। परिवार के साथ मुलाकात की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आजादी के 75 साल बाद भी बुंदेलखंड इलाके में राज परिवार की लोकप्रियता कम नहीं हुई है। यहीं, वजह है कि चुनावी माहौल के बीच प्रियंका गांधी को महल में दस्तक देनी पड़ी है। राज परिवार के सदस्यों के साथ उन्होंने खाना भी खाया है। साथ ही कई मुद्दों पर चर्चा की है। चित्रकूट में प्रियंका गांधी ने सबसे पहले राम घाट पर महिलाओं के साथ संवाद की थी। इसके बाद चित्रकूट रियासत के गुड्डा राजा के किले पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने स्वल्पाहार और भोजन किए। परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। राज परिवार का कायम है वर्चस्व आजादी मिले बुंदेलखंड में भले ही 75 साल गुजर गए हो लेकिन इस इलाके में राज परिवारों का आज भी वर्चस्व कायम है। जनता के बीच इन राजाओं की लोकप्रियता आज भी कायम है। यही वजह है कि प्रियंका गांधी को चित्रकूट रियासत के महाराज गुड्डा राजा के किले पर दस्तक देनी पड़ी है। क्या है चित्रकूट राज परिवार का इतिहास चित्रकूट राज परिवार का भी अपना एक अलग इतिहास है। ब्रिटिश हुकूमत आने के पहले इस परिवार का यूपी के जनपद बांदा के कालिंजर पर एक छत्र राज था। मुगल शासक शेरशाह सूरी को इस राज परिवार के पूर्व जनों ने ही हमला करके घायल किया था। ब्रिटिश हुकूमत के संधि के बाद इस राज परिवार को कालिंजर से चित्रकूट शिफ्ट कर दिया गया। यानी कि चित्रकूट की रियासत इनको दे दी गई थी। आजादी के बाद राजनीति से दूर रहा परिवार आजादी के बाद यह राज परिवार राजनीति से दूर रहा है लेकिन हमेशा कांग्रेस पार्टी का समर्थक रहा है। स्वतंत्रता के बाद इस राज परिवार की तीसरी पीढ़ी से नीलांशु चतुर्वेदी ने कांग्रेस के बैनर तले राजनीति में कदम रखा था। पहले नगर परिषद चित्रकूट का चुनाव लड़ा और नगर परिषद के अध्यक्ष बने। इसके बाद वह चित्रकूट विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस से विधायक चुने गए। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने शानदार जीत हासिल की और अपने राजा के सिर पर यहां की प्रजा ने सहरा बांधा। वहीं, वह अपनी बहन को दूसरी बार नगर परिषद चित्रकूट का अध्यक्ष बनाने में सफल रहे। बुंदेलखंड का यह राजपरिवार ब्राह्मण राज परिवार है। इनके पूर्वज लंबे समय तक शासन किया। प्रियंका गांधी के किले पर पहुंचने को लेकर के गुड्डा राजा कहते हैं कि यह मेरे लिए सौभाग्य का दिन था और बुंदेलखंड की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3FxV0L1
https://ift.tt/3qPcyOT

No comments