Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

त्रिपुरा में CM विप्लब की रैली के पास लगाया 'खेला होबे' का नारा, TMC नेता सायोनी घोष अरेस्‍ट

अगरतला तृणमूल यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष और टॉलिवुड ऐक्ट्रेस को त्रिपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घोष ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो...

अगरतला तृणमूल यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष और टॉलिवुड ऐक्ट्रेस को त्रिपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घोष ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह त्रिपुरा में चल रहे स्थानीय निकाय के चुनाव में संबोधित कर रहे सीएम विप्लब देव की जनसभा के पास से गुजरते हुए खेला होबे का नारा लगाती नजर आ रही हैं। सायोनी घोष अपने वीडियो में खेला होबे के साथ ही सभा में मौजूद कम भीड़ को लेकर भी तंज कसती हुई दिख रही हैं। घोष ने यह भी आरोप लगाया है कि गाड़ी पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर हमला भी किया है। इसके बाद पुलिस ने घोष के खिलाफ हत्या का आरोप, आपराधिक षडयंत्र सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। त्रिपुरा में 25 नवंबर को अगरतला निकाय चुनाव होने हैं। इसमें टीएमसी सभी 51 वार्ड में चुनाव लड़ रही है। इस बीच के प्रतिनिधिमंडल ने त्रिपुरा में पार्टी कार्यकर्ताओं के ऊपर बढ़ते हमलों को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। एक अन्य घटना में तृणमूल कांग्रेस के त्रिपुरा राज्य संयोजक सुबल भौमिक के घर पर भी कथित हमला हुआ है। वहीं ईस्ट अगरतला महिला पुलिस स्टेशन में भी रविवार की शाम हिंसा की जानकारी सामने आई है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3oSecMU
https://ift.tt/3xhduwz

No comments