Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Rajasthan: शराब से दूर रहें, खादी पहनें तो आज से 5 रुपये में बन सकते हैं कांग्रेसी!

रामस्वरूप लामरोड़, जयपुर भाजपा के मिस्ड कॉल अभियान के बाद अब कांग्रेस भी डिजिटल मेम्बरशिप अभियान शुरू करने जा रही है। आलाकमान के निर्देश ...

रामस्वरूप लामरोड़, जयपुर भाजपा के मिस्ड कॉल अभियान के बाद अब कांग्रेस भी डिजिटल मेम्बरशिप अभियान शुरू करने जा रही है। आलाकमान के निर्देश पर देशभर में पार्टी के नए मेम्बर्स को जोड़ा जाएगा। राजस्थान में डिजिटल मेम्बरशिप अभियान की शुरुआत सोमवार 1 नवम्बर से होगी। नए मेम्बर्स जोड़ने का यह अभियान 31 मार्च 2022 तक चलेगा। आलाकमान की तरफ से कुल 10 लाख नए मेम्बर्स जोड़ने का टारगेट दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अजय माकन और प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा इस अभियान की शुरुआत करेंगे। 31 मार्च 2022 के बाद नए मेम्बर्स का पूरा डाटा सेन्ट्रल इलेक्शन अथोरिटी को भेजा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र में कुल दस बिन्दु शामिल किए गए हैं। इनमें नियमित रूप से खादी धारण करने और शराब और अन्य मादक पदार्थों से सेवन से दूर रहने की शपथ की भी बात कही गई है। 5 रुपए शुल्क देकर बन सकेंगे कांग्रेस के सदस्य 5 महीने तक चलने वाले इस मेम्बरशिप अभियान में जिसे भी जोड़ा जाएगा, उससे 5 रुपए का शुल्क वसूला जाएगा। साथ ही शराब और ड्रग्स से दूर रहने की शपथ लेनी होगी। राजस्थान के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पांच पांच हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। टेक्नोलॉजी के युग को देखते हुए डिजिटल केम्पेन चलाया जा रहा है। नए सदस्य का नाम, पहचान पत्र संख्या, जिला, विधानसभा क्षेत्र के साथ सदस्य समाप्ति की तिथि भी अंकित होगी। साथ में मेम्बरशिप लेटर लर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के हस्ताक्षर भी होंगे। ये सारा डाटा ऑनलाइन एप में सुरक्षित रहेगा। इस एप को पीसीसी के वरिष्ठ पदाधिकारी ही एक्सेस कर सकेंगे। मेम्बरशिप अभियान के बाद होंगे ब्लॉक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का चुनाव मेम्बरशिप अभियान 31 मार्च 2022 तक चलेगा। इसके बाद 16 अप्रेल से 31 मई तक जिलों में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष और पीसीसी मेम्बर्स का चुनाव कराया जाएगा। इसके बाद 1 जून से 20 जुलाई 2022 तक कांग्रेस जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और जिला कार्यकारीणी के चुनाव होंगे। अन्त में 21 अगस्त से 20 सितम्बर के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना तय हुआ है। 10 संकल्प लेने होंगे नए कांग्रेस मेम्बर को, इनमें से शराब और खादी अहम
  • मैं नियमित रूप से खादी धारण करता हूं
  • मैं शराब और अन्य मादक पदार्थों से सेवन से दूर रहता हूं
  • मैं सामाजिक भेदभाव और असमानता नहीं करता हूं बल्कि इन्हें समाज से खत्म करने में विश्वास रखता हूं।
  • मैं पार्टी की ओर से दिए जाने वाले कार्यों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3CxFspv
https://ift.tt/3GytM8F

No comments