Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Rajasthan Cabinet Reshuffle:राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी, जानिए कौन से होंगे बड़े बदलाव

जयपुर राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार एपिसोड अपने अंतिम चरण में है। सीएम गहलोत की ओर से सचिवालय कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह के सार्व...

जयपुर राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार एपिसोड अपने अंतिम चरण में है। सीएम गहलोत की ओर से सचिवालय कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह के सार्वजनिक मंच से इसकी पुष्टि किए जाने के बाद अब माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल पुर्नगठन कभी भी हो सकता है। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि शनिवार यानी आज भी मंत्रिमंडल पुर्नगठन और शपत ग्रहण समारोह की घोषणा की जा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि शाम पांच बजे अशोक गहलोत कैबिनेट की बुलाई गई है। गहलोत के 3 मंत्रियों को जाना तयजानकारों के अनुसार राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार का मुख्य आधार एक व्यक्ति एक पद के रूप तय गया है। लिहाजा माना जा रहा है वर्तमान में गहलोत कैबिनेट में शामिल चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा भी छुट्टी तय हो है, वे आगे सिर्फ संगठन के अपनी भूमिका निभाएंगे। आपको बता दें कि तीनों मंत्री मंत्रिमंडल के पुनर्गठन की कवायद के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपने मंत्री पद छोड़ने और पार्टी संगठन के लिए काम करने पेशकश कर चुके हैं। अजय माकन जयपुर में प्रदेश में 20 नवंबर यानी आज की तारीख में मंत्रिमंडल विस्तार की तिथि घोषित होने के कयास इसलिए भी लगाए जा रहे है, क्योंकि कांग्रेस महासचिव और राजस्थान प्रदेश प्रभारी अजय माकन भी जयपुर में मौजूद है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अजय माकन के साथ मंत्रणा कर सोनिया गांधी को मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए नाम और इस्तीफा देने वाले मंत्रियों की लिस्ट भेजी जा चुकी है। वहीं नए मंत्रिमंडल की घोषणा भी अजय माकन ही कर सकते हैं। आपको बता दें कि आज जयपुर में कृषि कानून वापसी की घोषणा के बाद आज कांग्रेस सुबह 11 बजे विजय दिवस कार्यक्रम करेगी। इसमें अजय माकन , गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे। यहां मंत्रिमंडल पुर्नगठन को लेकर भी घोषणा की जा सकती है। सचिन पायलट खेमा होगा पावरफुलजानकारों की मानें, तो प्रदेश सरकार में होने वाले बदलावों में पायलट खेमा भी एक बार फिर मजबूत होता दिखाई देगा। जहां पायलट खेमे के चार से पांच चेहरों को कैबिनेट में जगह मिलने की पूरी संभावना है। वहीं राजनीतिक नियुक्तियों में भी उनके लोग शामिल हो सकते हैं। हालांकि प्रदेश कैबिनेट में सचिन पायलट दोबारा कोई जगह लेंगे, इसकी संभावना ना के बराबर जताई जा रही है। हां ये माना जा रहा है कि फेरबदल में क्षेत्रीय व जातीय संतुलन बनाने के साथ पायलट समर्थकों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3oLe6GT
https://ift.tt/3DErkeI

No comments