नागौर/जयपुर राजस्थान के किसान और पर्यावरण प्रेमी हिम्मतराम भांभू (65) को उनके समाज सेवा क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किय...

नागौर/जयपुरराजस्थान के किसान और पर्यावरण प्रेमी हिम्मतराम भांभू (65) को उनके समाज सेवा क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने यह अवार्ड सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया। किसान और पर्यावरणविद् हिम्मता राम को यह सम्मान उनके निस्वार्थ भाव से पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदान किया गया है। हिम्मता राम भांभू प्रदेश के नागौर जिले से आते हैं और वहां के रेगिस्तानी इलाकों में अब तक लाखों पेड़ लगा चुके हैं। लाखों पेड़ लगा चुके, हजारों पक्षियों को रोज 20 किलो दाना खिलाते हैं हिम्मतराम ने राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में जगह-जगह पौधारोपण के साथ पर्यावरण के लिए वर्षों संघर्ष किया है। वो आज भी पेड़-पौधों के जरिए पर्यावरण संरक्षण के प्रेरणास्रोत बने हैं। वे अब तक लाखों पेड़ लगा चुके है। आज भी भांभू करीब 1000 पक्षियों और जानवरों को रोजना 20 किलो दाना खिलाते हैं। स्कूल की पढ़ाई के बाद मेकेनिक का काम भी किया हिम्मत राम वर्षों से राजस्थान के अपने गृह जिले नागौर में कार्यरत हैं। स्कूल में ही पढ़ाई छोड़ने के बाद उन्होंने मेकेनिक का भी काम किया। लेकिन पेड़ लगाने क काम एक छोटे पीपल के पौध से शुरू किया। धीरे-धीरे उनका ये जुनून एक मुहिम बन गया। पौध लगाते गए जो पेड़ बनकर अपनी छांव से लोगों को प्रेरित करते चले गए। आज हिम्मता राम की पहचान राजस्थान भर में फैल चुकी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सम्मानितपद्मश्री हिम्मत राम अब तक लाखों पेड़ लगा चुके हैं। जिसके चलते वे राजीव गांधी पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार - 2014 से भी सम्मानित किए जा चुके हैं। यही नहीं इसके साथ वे नशे की लत में जकड़े ग्रामीणों की मदद के लिए भी काम कर रहे हैं। ड्रग्स की आदत के खिलाफ लंबे समय से विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़े हुए हैं।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3kfcL9X
https://ift.tt/3wpuNLq
No comments