Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

भारत में मिले ओमीक्रॉन के 2 मरीज, क्‍या हैं इस वेरिएंट के लक्षण...यहां जानिए सब कुछ

बेंगलुरु पिछले दो साल से कोरोना वायरस (Covid-19) की मार झेल रही दुनिया धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही थी। लेकिन सामान्य होती दुनिया में ओमीक्र...

बेंगलुरु पिछले दो साल से कोरोना वायरस (Covid-19) की मार झेल रही दुनिया धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही थी। लेकिन सामान्य होती दुनिया में ओमीक्रॉन (Omicron) वेरिएंट अब दहशत का पर्याय बनता जा रहा है। भारत में भी इस खतरनाक वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। कर्नाटक में ओमीक्रॉन के दो नए केस आए हैं। इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस नए वेरिएंट के क्या लक्षण हैं, जानिए सबकुछ। कर्नाटक में जो दो वेरिएंट सामने आए हैं, उनमें एक 66 साल का पुरुष है, जो कि दक्षिण अफ्रीका के नागरिक हैं। यह बीते महीने 20 नवंबर को बेंगलुरु आए, जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं दूसरा 46 साल के एक डॉक्टर हैं। इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इस वेरिएंट में कोई गंभीर लक्षण नहीं, बल्कि सामान्य बीमारी के लक्षण ही नजर आ रहे हैं। कौन से लक्षण दिखे- ओमीक्रॉन से संक्रमित शख्स को बुखार, शरीर दर्द, कमजोरी, थकान जैसे लक्षण दिखे। जांच के बाद यह कोविड पॉजिटिव पाए गए। साथ ही सैंपल लैब में भेजे जाने पर नए वेरिएंट की पुष्टि हुई। पॉजिटिव रिजल्ट को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। हालांकि इस नए वेरिएंट में सांस लेने में समस्या जैसे गंभीर लक्षण नहीं दिख रहे हैं। सभी लक्षण सामान्य ही हैं। अफ्रीका से बेंगलुरु वाया दुबई लौटा शख्स
  • दक्षिण अफ्रीका से कोविड निगेटिव रिपोर्ट लेकर 20 नवंबर को यह शख्स भारत पहुंचा। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टेस्ट किया गया।
  • उसी दिन शख्स ने एक होटल में चेक इन किया। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
  • प्रशासन और डॉक्टर्स की टीम होटल पहुंची। किसी तरह का लक्षण नहीं मिलने पर होटल में ही आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई।
  • 22 नवंबर को मरीज का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लिया गया।
  • 23 नवंबर को प्राइवेट लैब में टेस्ट हुआ। रिपोर्ट निगेटिव आई।
  • मरीज के सीधे संपर्क में आए 24 लोगों और सेकेंड्री संपर्क के 240 लोगों की जांच की गई। सबके रिपोर्ट निगेटिव रहे।
  • मरीज ने 27 नवंबर को रात में साढ़े 12 पर होटल से चेक आउट किया। कैब लेकर एयरपोर्ट पहुंचा। दुबई के लिए फ्लाइट ले ली।
कोविड के इस नए और खतरनाक वेरिएंट की उपस्थिति से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से ना घबराने की अपील की है। साथ ही सतर्कता ही उपाय है का मंत्र भी दिया गया। इन दोनों मरीजों में जो दो लक्षण दिखे, उसे लेकर सावधान रहने की जरूरत है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर बताया कि चिंता करने की कोई बात नहीं है और लोगों से अनिवार्य रूप से मास्क पहनने, टीके की दोनों खुराक यथाशीघ्र लगवाने और बंद कमरे में होने वाले बड़े आयोजन में अनावश्यक रूप से शामिल होने से बचने की जरूरत है। उन्होंने कहा,‘यह (ओमीक्रोन) कैसे फैलता है हम अभी नहीं कह सकते। लेकिन चिंता करने की कोई बात नहीं है क्योंकि अब तक पहचान किए गए सभी 6 मामलों में कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं है। लक्षण हल्के हैं।’


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3rt919j
https://ift.tt/31kJAM1

No comments