Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Bihar News : बिहार के खुदरा दुकानदारों को सरकार ने दी राहत, फिलहाल जारी रहेगी 'प्लास्टिक' पर छूट

पटना बिहार में सिंगल यूज वाले प्लास्टिक पर बैन को फिलहाल रोक दिया गया है और ये छूट अभी जारी रहेगी। प्लास्टिक पर प्रतिबंध अब अगले साल से ल...

पटना बिहार में सिंगल यूज वाले प्लास्टिक पर बैन को फिलहाल रोक दिया गया है और ये छूट अभी जारी रहेगी। प्लास्टिक पर प्रतिबंध अब अगले साल से लागू होंगे। राज्य के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। जुलाई 2022 से बिहार में होगा प्लास्टिक बैन बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मुताबिक एक जुलाई 2022 से राज्य में सिंगल यूज प्लास्टिक के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री, उपयोग पर प्रतिबंध लागू हो जाएंगे। 15 दिसंबर से लागू हो गया था प्रतिबंध इससे पहले सरकार ने इसी 15 दिसंबर 2021 से बिहार में प्लास्टिक बैन लागू कर दिया था। इसके बाद पटना नगर निगम ने बुधवार को शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल (पॉलीस्टाइरीन) उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए पॉलीथिन विरोधी अभियान शुरू किया था। इस दौरान धावा दल ने फ्रेजर रोड, एग्जिबिशन रोड और स्टेशन रोड पर छापेमारी कर दुकानों से 18-20 किलो पॉलीथिन और प्लास्टिक सामग्री जब्त की और उनसे 11 हजार रुपये जुर्माना वसूला था। केंद्र की अधिसूचना वाले प्लास्टिक और थर्मोकॉल पर प्रतिबंध रहेगा जारी पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह के मुताबिक केंद्र की तरह ही बिहार में भी एक जुलाई 2022 से प्रतिबंध प्रभावी होगा। उन प्लास्टिक और थर्मोकॉल पर प्रतिबंध रहेगा जो केंद्र की अधिसूचना में है। व्यापारी संघ ने जताई चिंताभारतीय व्यापारी परिसंघ (CAIT) और बिहार प्लास्टिक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (BPIA) के सदस्यों ने प्लास्टिक और थर्मोकोल उत्पादों पर प्रतिबंध पर अपनी चिंता व्यक्त की है। CAIT के राज्य अध्यक्ष कमल नोपनी ने कहा कि केंद्र ने 1 जुलाई, 2022 से सिंगल-यूज प्लास्टिक को खत्म करने का फैसला किया है, जबकि राज्य ने इसे 15 दिसंबर से लागू किया है। उनके मुताबिक 'प्रतिबंध लगाने से पहले राज्य को शेष स्टॉक को समाप्त करने के लिए और समय देना चाहिए था। इसके अलावा, हमें प्लास्टिक और थर्मोकोल की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए समय चाहिए। इस व्यवसाय में शामिल कई उद्योगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।'


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3yygMw5
https://ift.tt/3memDBU

No comments