Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Bihar Weather : बिहार में ठंड और कोहरे के 'डबल टॉर्चर' ने बढ़ाई मुश्किल, आम आदमी के साथ रेलवे पर भी पड़ी मौसम की मार

पटना पछुआ हवा की आमद की संभावना के साथ ही बिहार में पारे का लुढ़कना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटे में राज्य मे...

पटना पछुआ हवा की आमद की संभावना के साथ ही बिहार में पारे का लुढ़कना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटे में राज्य में पछुआ (पछिया) या उत्तर पछुआ हवा चलने की संभावना है, जिसकी वजह से पारा थोड़ा और लुढ़केगा। बिहार में मौसम का ताजा अपडेट पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अगले चार दिन तक न्यूनतम तापमान 12 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री और उसके आसपास तक रहेगा। यहां देखिए मौसम विभाग का अगले 4 दिन के लिए पूर्वानुमान पिछले 24 घंटो में गया सबसे ठंडा शहर मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान गया जिले में रेकॉर्ड किया गया। गया जिले में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो प्रदेश में सबसे कम था। वहीं पटना में औसत तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गया के साथ-साथ पटना और पूर्णिया में लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ा। घने कोहरे का रेलवे पर भी असर घने कोहरे के का रेल सेवा पर भी भारी असर पड़ा है। कोहरे के चलते राज्य से आने-जाने और गुजरने वाली कुल 46 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। उत्तर-पूर्व रेलवे ने मौसम की मार को देखते हुए ये फैसला लिया है। इन ट्रेनों को किया गया रद्द
  • 11306/ 11105 झांसी कोलकाता झांसी 3 दिसंबर से 27 फरवरी
  • 15624 /15623 कामाख्या भगत की कोठी कामाख्या 3 दिसंबर से 1 मार्च
  • 15903 /15904 डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ 6 दिसंबर से 2 मार्च
  • 12529 /12530 पाटलिपुत्र लखनऊ पाटलिपुत्र 1 दिसंबर से 28 फरवरी
  • 15162/ 15161 बनारस मुजफ्फरपुर बनारस 1 दिसंबर से 28 फरवरी
  • 14004 /14003 नई दिल्ली मालदा टाउन नई दिल्ली 2 दिसंबर से 1 मार्च
  • 12988 /12987 अजमेर सियालदह अजमेर 1 दिसंबर से 1 मार्च
  • 12325 /12326 कोलकाता नांगल डैम कोलकाता एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 26 फरवरी
  • 12357/ 12358 कोलकाता अमृतसर कोलकाता 30 नवंबर से 28 फरवरी
  • 13429/ 13430 मालदा टाउन आनंद विहार मालदा टाउन 3 दिसंबर से 26 फरवरी
  • 12583 /12385 हटिया आनंद विहार हटिया 1 दिसंबर से 28 फरवरी
  • 12585 /12586 आनंद विहार संतरागाछी आनंद विहार 6 दिसंबर से 1 मार्च
  • 18103/ 18104 टाटा अमृतसर टाटा 1 दिसंबर से 2 मार्च
  • 15707 /15708 कटिहार अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 3 मार्च
  • 15955 /15956 कामाख्या दिल्ली कामाख्या 1 दिसंबर से 2 मार्च
  • 14534 /14533 अंबाला कैंट बरौनी अंबाला कैंट 4 दिसंबर से 28 फरवरी
  • 14006 /14005 आनंद विहार सीतामढ़ी आनंद विहार 1 दिसंबर से 2 मार्च
  • 14674/ 14673 अमृतसर जयनगर अमृतसर 3 दिसंबर से 28 फरवरी
  • 15624/ 15623 कामाख्या भगत की कोठी कामाख्या 3 दिसंबर से 1 मार्च
  • 12177/ 12178 हावड़ा मथुरा हावड़ा 3 दिसंबर से 28 फरवरी
  • 12873 /12874 हटिया आनंद विहार हटिया 30 नवंबर से 1 मार्च
  • 22857 /22858 संतरागाछी आनंद विहार संतरागाछी 6 दिसंबर से 1 मार्च
  • 18103/ 18104 टाटा अमृतसर टाटा 29 नवंबर से 2 मार्च


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3oajcNL
https://ift.tt/31kw1vV

No comments