Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

BJP शासन में डर के साये में जी रहे यूपी के लोग, हैरत में डाल देंगे चुनावी नतीजे: भूपेश बघेल

लखनऊ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में उत्तर प्रदेश के लोग डर के साये में जी...

लखनऊ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में उत्तर प्रदेश के लोग डर के साये में जी रहे हैं क्योंकि यह तानाशाहों की पार्टी है जहां असहमति की आवाज दबा दी जाती है। यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए बघेल ने दावा किया कि भाजपा ने कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है, इसके बजाय वह मजहबी टिप्पणियों के माध्यम से लोगों का ध्यान बंटाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जो उत्तर प्रदेश में भाजपा शासन के खिलाफ लड़ रही है। ऐसा लग रहा है कि दो अन्य विपक्षी दल... समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी ने भाजपा के पक्ष में समझौता कर लिया है।’ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का केंद्र सरकार का फैसला एक ‘राजनीतिक कदम’ है और किसानों का नरेंद्र मोदी सरकार पर से भरोसा खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजे पिछले चुनावों से बिल्कुल अलग होंगे और कई चुनावी विश्लेषकों को हैरत में डाल सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘यह तथ्य है कि उत्तर प्रदेश में लोग भाजपा के शासन में डर के साये में जी रहे हैं। अगर एक पंक्ति में मैं अपने विचार व्यक्त करूं तो उत्तर प्रदेश में तानाशाहों की पार्टी शासन कर रही है, जहां असहमति व्यक्त करने वालों को दंडित किया जाता है।’ उन्होंने कहा, ‘यह पूरी तरह साफ है कि नरेंद्र मोदी सरकार पर से किसानों का भरोसा खत्म हो गया है। अब वे भाजपा पर बिल्कुल भरोसा नहीं करते। राजनीतिक नुकसान स्थायी है। कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला भाजपा को किसान हितैषी पार्टी नहीं बना सकता।’


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3Ej8A4R
https://ift.tt/3EjnoAo

No comments