जयपुर किसानों को लेकर घिरी केंद्र सरकार पर एक बार फिर उनकी ही पार्टी के सांसद ने सवाल खड़े कर दिए हैं। राजस्थान के बारां-झालावाड़ से सांसद...
जयपुरकिसानों को लेकर घिरी केंद्र सरकार पर एक बार फिर उनकी ही पार्टी के सांसद ने सवाल खड़े कर दिए हैं। राजस्थान के बारां-झालावाड़ से सांसद दुष्यंत सिंह ने किसानों के मुद्दे से जुड़े एक सवाल पर केंद्रीय कृषि मंत्री घेर लिया। इतना ही नहीं सिंह इस दौरान स्पीकर ओम बिड़ला को भी कटघरे में ले आए। दरअसल लोकसभा में किसानों से जुड़े सवाल पर कृषि राज्य मंत्री के सवाल पर सिंह ने खुलकर असंतोष जताया। प्रश्नकाल में बोलते हुए दुष्यंत सिंह ने एग्रीस्टैक प्रोजेक्ट को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री और लोकसभा स्पीकर पर सवाल उठा दिए। उन्होंने कहा कि 'मैं मंत्री के उत्तर से संतुष्ट नहीं हूं, बड़े मंत्री यहां बैठे हैं। यह कहा दुष्यंत सिंह ने सिंह ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश में कृषि मंत्री के क्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट हो रहा है। स्पीकर साहब के क्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। हम गरीब क्षेत्र से आते हैं। बारां-झालावाड़ के क्षेत्र में ऐसे पायलट प्रोजेक्ट क्यों नहीं शुरू किया गया?' सिंह ने पूछा- हमारे किसानों को लाभ कब मिलेगा दुष्यंत सिंह बोले 2019 का डेटा प्रोटेक्शन बिल आ रहा है, जो अभी जेपीसी में लंबित है। क्या किसान का डेटा , प्रोफाइलिंग विभाग की ओर से कॉर्पोरेट जगत को दिया जाएगा। डेटा प्रोटेक्शन से उद्योगपतियों को लाभ मिलेगा। दुष्यंत से यह भी पूछा कि हमारे किसानों को लाभ कब मिलेगा। हमारे भूमिहीन किसान योजनाओं का लाभ कब ले पाएंगे? दुष्यंत अपने क्षेत्र की चिंता कर रहे, हम पूरे देश की- कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर हालांकि दुष्यंत सिंह के सवाल उठाए जाने पर बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जबाब दिया। उन्होंने कहा कि दुष्यंत सिंह अपने क्षेत्र की चिंता कर रहे है। पायलट प्रोजेक्ट चार जिलों में शुरू किया गया है। बाद में सभी जिलों में यह लागू होगा। डिजिटल एग्री मिशन शुरू किया है। किसान के खातों को डिजिटलाइज किया जा रहा है, अब तक 5 करोड़ किसानों का खाता डिजिटलाइज किया जा चुका है, दिसंबर तक यह आंकड़ा 8 करोड़ पहुंचने की उम्मीद है। जहां तक किसानों के डेटा का सवाल है, किसानों का डेटा कहीं जाने वाला नहीं है। पूरी सुरक्षा के साथ स्कीम को लागू किया जा रहा है। दुष्यंत के आरोप के बाद कृषि राज्य मंत्री ने दी सफाई इधर दुष्यंत सिंह के मूल सवाल के जवाब में कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी बोले। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि का पैसा खेत के मालिक को ही मिलता है। बंटाईदार किसान 17.23 फीसदी हैं। बंटाईदार किसानों को फसल बीमा, फर्टिलाइजर सब्सिडी में जोड़ा है। बंटाईदार किसानों को हर समय सपोर्ट के लिए योजना बनाई है। दुष्यंत के तेवर को लेकर चर्चापूर्व सीएम वसुंधरा राजे के पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह ने जिस अंदाज में लोकसभा में आक्रामक तेवर दिखाए, उसकी सियासी हलकों में चर्चाएं हैं। इसे बीजेपी की अंदरूनी सियासी समीकरणों से भी जोड़कर देख जा रहा है। इधर वसुंधरा राजे भी अब लगातार राजस्थान में हुई दिखाई दे रही है। उनका शक्ति प्रदर्शन जारी है।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3FmHM4b
https://ift.tt/3efqASw
No comments