अलीगढ़ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंन...

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जेएनयू में सेक्स स्कैंडल चलता है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि समेत कांग्रेस के बड़े बड़े नेता वहां जाते हैं। ऐक्ट्रेस भी जाती हैं। अलीगढ़ में मंत्री रघुराज ने कहा, 'नेहरू की रणनीति के तहत जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय बना था। जेएनयू में सैक्स स्कैंडल चलता है। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में कम्युनिस्ट और देशद्रोही पाले गए हैं। देश विरोधी वहां सैक्स स्कैंडल चलाते हैं, जिसमें राहुल गांधी और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े लोग जाते हैं। देश विरोधी लोग वहां इकठ्ठे हो रहे हैं, लेकिन हम आने वाले समय में इन देश विरोधी ताकतों को कुचल देंगे।' मंत्री रघुराज यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिंदू छात्रों के लिए उर्दू अनिवार्य नहीं होनी चाहिए। हिंदू छात्र हिंदी जानते है। हिंदी में पढ़ाई होनी चाहिए। साथ ही यहां पर आरक्षण के सवाल पर कहा कि कांग्रेस की सरकार इसको अल्पसंख्यक यूनिवर्सिटी बनाना चाहती थी। यह हिंदुस्तान यूनिवर्सिटी बनेगी। यह पहला मौका नहीं है जब रघुराज सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। कुछ दिनों पहले मदरसों को लेकर विवादित बयान देते हुए मंत्री ने कहा था कि भगवान ने अगर मौका दिया तो देश में चल रहे सारे मदरसों को बंद करा दूंगा। मदरसों के अंदर आतंकवादियों के अड्डे हैं। यहां से ट्रेनिंग लेने के बाद आतंकी सोच पनपती है।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3mNcxIe
https://ift.tt/3JHmTDF
No comments