Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

बिहार में रातें और होंगी सर्द, 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है पारा, कुछ इलाकों में बारिश के आसार

पटना नए साल के आगमन के बीच ही बिहारवासियों को कड़ाके की सर्दी () के लिए तैयार रहना चाहिए। कुछ इलाकों में हुई बारिश (Rain In Bihar) के बाद...

पटना नए साल के आगमन के बीच ही बिहारवासियों को कड़ाके की सर्दी () के लिए तैयार रहना चाहिए। कुछ इलाकों में हुई बारिश (Rain In Bihar) के बाद तापमान में गिरावट नजर आ रही है। इस बीच मौसम विज्ञानियों ने रात के तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है। करीब दो से चार डिग्री तक पारा गिर सकता है यानी रात में सर्दी का सितम (Bihar Weather Update) बढ़ सकता है। IMD ने पूर्वानुमान में कहा कि शुक्रवार को भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है और उसके बाद आसमान साफ हो जाएगा। पछुआ हवाओं के कारण बढ़ेगी कंपकंपीपटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की अधिकारी आरती गुप्ता के अनुसार, इलाके में चल रही पछुआ हवाओं के कारण तापमान में गिरावट की संभावना है। अगले दो दिनों में रात के दौरान पारा दो से चार डिग्री तक गिर सकता है। इसके साथ ही अगले दो से तीन दिनों में कोहरा छाने की भी उम्मीद जताई गई है। प्रदेश में गुरुवार को औसत न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रहा। सीवान का जीरादेई रहा सबसे ठंडागुरुवार को सीवान का जीरादेई प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना और गया में न्यूनतम तापमान क्रमश: 13.4 डिग्री सेल्सियस और 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 48 घंटों में बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ अधिक रहा। लेकिन मौसम विज्ञानियों ने दावा किया है कि बादलों के छंटने के बाद पारा गिरेगा। अगले चार दिनों तक कितना रह सकता है न्यूनतम तापमानअगले चार दिनों में दक्षिण बिहार में न्यूनतम तापमान 8-12 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इसी अवधि के दौरान उत्तरी बिहार में 10-14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 20-24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3mK67Kb
https://ift.tt/3FM6QlA

No comments