रवि सिन्हा, रांची झारखंड में रिकॉर्ड कोरोना संक्रमितों () के मिलने का सिलसिला जारी हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 482...

रवि सिन्हा, रांची झारखंड में रिकॉर्ड कोरोना संक्रमितों () के मिलने का सिलसिला जारी हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 482 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसमें सिर्फ रांची जिले में ही 246 मरीज (Ranchi Corona Case) मिले। इसके साथ ही सूबे में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1371 हो गई है। इस दौरान राज अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग महिला कोरोना संक्रमित मरीज की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। रांची में मिले सबसे ज्यादा 246 मरीजस्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा केस रांची में मिले। यहां 246 मरीज मिले हैं। कोडरमा में 56, पूर्वी सिंहभूम में 42, बोकारो में 29, धनबाद में 28, हजारीबाग में 18 नए केस आए। देवघर में 13, चतरा में 07, गिरिडीह में 07, खूंटी में 07, पश्चिम सिंहभूम में 07, गुमला में 06, पलामू में 04, दुमका और जामताड़ा में 03 पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा लोहरदगा और सरायकेला में दो-दो, गढ़वा और लातेहार में एक-एक संक्रमित मिले हैं। बुजुर्ग महिला की मौत, टेस्ट रिपोर्ट आई थी पॉजिटिवइस बीच प्रदेश के राज अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा कि उनके शरीर में पोटैशियम की कमी थी। इसी बीच महिला की आरटीपीसीआर जांच की गई, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गईं। सबसे अधिक सक्रिय संक्रमितों की संख्या रांची में हो गयी हैं, यहां 564 पॉजिटिव केस है। वहीं दूसरे स्थान पर कोडरमा है, जहां 381 सक्रिय मरीज हैं। बढ़ते कोविड केस के बीच केंद्र का राज्य सरकारों को खास निर्देशप्रदेश के अन्य जिलों में भी पिछले एक हफ्ते में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। देश के 8 राज्यों के 14 शहरों में कोविड-19 के मामलों में अचानक वृद्धि को देखते हुए केंद्र सरकार ने झारखंड समेत अन्य राज्यों को पत्र लिखकर कोरोना से बचाव के लिए बताए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है। साथ ही कोविड टेस्ट बढ़ाने और अस्पताल स्तर में तैयारियों को मजबूत करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा टीकाकरण की गति और कवरेज बढ़ाने की भी सलाह दी गयी है।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3sHUBmh
https://ift.tt/31dE12d
No comments