Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Sahdev Dirdo Health Update : होश में हैं सहदेव, बादशाह ने परिवार से की बात, सीएम भी ले रहे अपडेट

रायपुर ‘बसपन का प्यार’ वाले सहदेव () सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। जगदलपुर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनकी सेहत में सुधार के लि...

रायपुर ‘बसपन का प्यार’ वाले सहदेव () सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। जगदलपुर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनकी सेहत में सुधार के लिए पूरा देश दुआ कर रहा है। सीएम भूपेश बघेल ने भी सहदेव दिरदो के परिवार से बात की है। वहीं, सिंगर बादशाह ने भी परिवार को मदद का भरोसा दिया है। बादशाह ने कहा है कि हम उनके परिवार के लोगों के संपर्क में हैं। सहदेव दिरदो छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सड़क हादसे के शिकार हुए हैं। इस हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सहदेव के सिर में गंभीर चोट है। वहां पर प्राथमिक इलाज के बाद सहदेव को जगदलपुर स्थित डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया है। अस्पताल पहुंचने के बाद कलेक्टर ने भी सहदेव को जाकर देखा है। मीडिया से बात करते हुए अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि सहदेव की स्थिति फिलहाल ठीक है। अभी वह होश में आ गए हैं। परिवार के लोगों ने उनसे बात की है। सहदेव उस वक्त दुर्घटना के शिकार हुए हैं, जब वह अपने किसी परिचित के साथ सुकमा जिला मुख्यालय से बाइक से जा रहे थे। इस दौरान बाइक हादसे का शिकार हो गया है। उन्हें चोट लगी है। वहीं, हाल जानने के लिए परिवार के लोगों लगातार परिचित फोन कर रहे हैं। साथ ही जगदलपुर स्थित अस्पताल के बाहर भी लोगों की भीड़ है। सहदेव दिरदो अभी सिर्फ परिवार के लोग ही मिल रहे हैं।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3qvLXoe
https://ift.tt/3qwuaND

No comments