Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Bihar Crime : बक्सर में पत्नी पर पति का तेजाबी हमला, तो आरा में राहजनी के दौरान अधेड़ की हत्या

आरा/बक्सर : बिहार में कई बार पेशेवर अपराधी पुलिस के लिए सिरदर्द बन जाते हैं तो कुछ मामलों में अपनों की कारस्तानी चुनौती बन जाती है। बक्सर...

आरा/बक्सर : बिहार में कई बार पेशेवर अपराधी पुलिस के लिए सिरदर्द बन जाते हैं तो कुछ मामलों में अपनों की कारस्तानी चुनौती बन जाती है। बक्सर में एक सिरफिरा पति ने पत्नी पर तेजाब से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिमरी में पति का पत्नी पर तेजाब से हमला सिमरी के डेरा गांव में एक शख्स ने मायके में रह रही अपनी पत्नी के ऊपर तेजाब से हमला कर दिया। मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद का है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों की सहायता से महिला को पहले सिमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल भेजा गया। बताया गया कि पीड़ित महिला की शादी 2018 में सिमरी थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी जगनारायण ततवा से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। जिसके बाद संबंध खराब होता चला गया। गड़हनी में अधेड़ की गोली मारकर हत्या वहीं, भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के रतनाड़ गांव के पास अपराधियों ने एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक को दो गोलियां मारी गई। इनका नाम बबन यादव है और वो मच्छराहा गांव के रहनेवाले थे। हालांकि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि बबन यादव राजस्व कर्मी के सहयोगी के तौर पर प्रखंड में काम करते थे और उसी से मिलने अगिआंव प्रखंड गए हुए थे। लौटने के दौरान अपराधियों ने रतनाड़ गांव के टेंपो स्टैंड के नजदीक गोली मारकर हत्या कर दी। अगिआंव बाजार इलाके में छात्रों का बवाल जबकि, एडमिट कार्ड पर विद्यालय का नाम बदले जाने से नाराज छात्रों ने भोजपुर के बसडीहा हाई स्कूल में जमकर हंगामा किया। हाई स्कूल बसडीहा के सभी छात्रों के एडमिट कार्ड पर हाई स्कूल अमेहता प्रिंट होकर आया है। छात्रों ने तीन दिन पहले इसकी शिकायत की थी। बाद में शिक्षकों ने इसको सुधरवाने की बजाय आधे-अधूरे एडमिट कार्ड बांट दिया। जिससे स्कूल के छात्र नाराज हो गए। बिहार में 12वीं का प्रैक्टिकल एग्जाम चल रहा है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3AeYGjC
https://ift.tt/3Af2SQo

No comments