Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

वाल्मीकिनगर के बाद कैमूर में बनेगा दूसरा टाइगर रिजर्व, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने किया ऐलान

पटना को लेकर तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। (Ashwini Kumar Choubey) ने कहा है कि बिहार में दूसरा बाघ अभयारण्य कैमूर में (Kaimur Tiger...

पटना को लेकर तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। (Ashwini Kumar Choubey) ने कहा है कि बिहार में दूसरा बाघ अभयारण्य कैमूर में (Kaimur Tiger Reserve) स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बुधवार को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (National Tiger Conservation Authority) की बैठक में इस पर चर्चा की गई। प्रदेश के वन विभाग ने पहली बार 26 मार्च, 2020 को कैमूर वन्यजीव अभयारण्य में कैमरा ट्रैप के माध्यम से एक बाघ को देखा था। NTCA की बैठक में हुई चर्चा, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारीकेंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा, 'वन मंत्रालय बिहार के कैमूर में दूसरा टाइगर रिजर्व घोषित करने की कवायद में जुटा हुआ है। जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में एनटीसीए की 19वीं बैठक में इसको लेकर चर्चा हुई। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के बाद, बिहार को जल्द ही कैमूर में दूसरा बाघ अभयारण्य मिलेगा। कैमूर में 2020 में देखा गया था टाइगरइससे पहले, 26 मार्च, 2020 को रोहतास वन मंडल के कैमूर वन्यजीव अभयारण्य में कैमरा ट्रैप के माध्यम से एक बड़े नर बाघ को देखा गया था। वन विभाग के अधिकारियों को मध्य प्रदेश में संजय धुबरी-पन्ना टाइगर रिजर्व से कैमूर वन्यजीव अभयारण्य में बाघ के आने के प्रमाण मिले थे। पूरे मामले में अश्विनी चौबे ने क्या कहा जानिएबक्सर से सांसद अश्विनी चौबे ने कहा कि कैमूर में स्थानीय लोगों ने उन्हें पहले भी बाघों के देखे जाने के बारे में बताया था। इसके अलावा दूसरे जंगली जानवर और प्रवासी पक्षी भी कैमूर वन्यजीव अभयारण्य में देखे गए हैं। इसलिए कैमूर में शाहाबाद क्षेत्र में टाइगर रिजर्व पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अच्छा होगा। 'बाघों के संरक्षण को लेकर मंत्रालय लगातार काम कर रहा'केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मंत्रालय देश में बाघों के संरक्षण के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण पर काम कर रहा है। देश में 51 टाइगर रिजर्व हैं और बाघ संरक्षण नेटवर्क में और जगहों को लाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। पिछली काउंटिंग के अनुसार, बिहार में एकमात्र वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 31 है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3q0Q4JO
https://ift.tt/3eYRVsl

No comments