Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

नोएडा, लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में कहीं बारिश तो कहीं कोहरा, ठंड हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी

लखनऊ प्रदेश में रिमझिम बारिश ने कंपकंपी बढ़ा दी है। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन बारिश हुई। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमा...

लखनऊ प्रदेश में रिमझिम बारिश ने कंपकंपी बढ़ा दी है। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन बारिश हुई। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान खुलने के संकेत मिले हैं। शहर में बुधवार देर रात शुरू हुई तेज बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा, हालांकि दिन में रिमझिम ही होती ही। वहीं, सूरज घने बादलों की ओट में ही छिपा रहा। इस बीच शहर में गुरुवार को 3.1 मिमी बारिश रेकॉर्ड हुई। वहीं, दिन के पारे में 4.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। दिन का तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार रात बदली के कारण न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। बदली-बारिश का सिलसिला 10 जनवरी तक जारी रहेगा। शहर में शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। वहीं, सुबह कोहरा छाने की संभावना है। उन्होंने प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी तूफान की भी चेतावनी जारी की है। इस साल गुरुवार को अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ। दिन का पारा 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात का पारा 13 डिग्री सेल्सियस रहा‌। ऐसे में दिन और रात के पारे में महज 3.3 डिग्री सेल्सियस का फर्क रहा। पर्यावरणविद प्रो. ध्रुव सेन सिंह ने बताया कि पारे में कम अंतर के कारण भी लोगों को और अधिक ठंड महसूस हो रही है। बदली बारिश के कारण अगर दिन का पारा और घटा तो ठंड और बढ़ जाएगी। हल्की बारिश का है अलर्ट लखनऊ में शुक्रवार को दिन में हल्की बारिश का अलर्ट है। वहीं, बादल छाए रहने और हल्की हवा चलने के कारण लोगों को ठंड का अहसास दिन में भी होता रहेगा। दोपहर तक कुछ समय के लिए धूप भी निकल सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। वहीं, आसमान में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में अधिक गिरावट नहीं होगी। न्यूनतम तापमान के 14 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। रविवार को एक बार फिर शहर में बारिश के आसार हैं। नोएडा में तीसरे दिन हल्की बारिश के आसार नोएडा में शुक्रवार को बादल छाए रहने और लगातार तीसरे दिन बारिश के आसार हैं। शनिवार को जनपद में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। रविवार तक मौसम के इसी प्रकार का बने रहने की उम्मीद है। कुछ इलाकों में ओला भी पड़ सकता है। बारिश खत्म होने के बाद फिर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। शुक्रवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद की जा रही है। गाजियाबाद में लगातार हो रही बारिश गाजियाबाद में बारिश लगातार तीसरे दिन हो रही है। बारिश के कारण जनपद में ठंड का कहर काफी ज्यादा है। जिले में 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा लोगों को काफी परेशानी का अहसास करा रही है। मौसम विभाग की ओर से जिले में शनिवार और रविवार को तेज बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। जिले में गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक रहने की उम्मीद जताई गई है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वाराणसी में धुंध का दिख रहा है असर वाराणसी में गुरुवार को बारिश के बाद शुक्रवार को धुंध ने अपना असर दिखाया। बारिश और बादल के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हवा के नहीं चलने से धुंध का छंटना मुश्किल लग रहा है। ऐसे में दिन और रात के तापमान का अंतर काफी कम हो गया है। शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। वाराणसी में भी 14 जनवरी तक बारिश की संभावना जताई जा रही है। प्रयागराज में हल्की बारिश से परेशानी प्रयागराज में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन हल्की बारिश हो रही है। दूसरे दिन भी दिनभर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि हल्की हवा के कारण ठिठुरन में और इजाफा हो सकता है। शुक्रवार को जनपद में अधिकतम तापमान 17 डिग्री तक रहने की उम्मीद जताई गई है। वहीं, जिले में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जनपद में 13 जनवरी तक बारिश की संभावना जताई गई है। देहरादून में शनिवार को बदलेगा मौसम देहरादून में मौसम बदलता दिखने लगा है। बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी चल रही है। इससे शहर में ठंड का असर काफी बढ़ गया है। शनिवार और रविवार को राजधानी समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री से नीचे आने की उम्मीद की जा रही है। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3G5Fc35
https://ift.tt/3G8W09h

No comments