शिवपुरी ओलावृष्टि से एमपी (MP Hail Storm News) में भारी तबाही हुई है। किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। खेतों में अब बर्बादी के निशान बच...

शिवपुरी ओलावृष्टि से एमपी (MP Hail Storm News) में भारी तबाही हुई है। किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। खेतों में अब बर्बादी के निशान बचे हैं। शिवपुरी जिले के बदरवास स्थित दीघोद गांव में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव हालात देखने पहुंचे। इस दौरान एक पीड़ित किसान पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव के पैरों में सिर पटकने लगा। पीड़ित किसान ने बताया कि ओलावृष्टि से उसकी फसल बर्बाद हो गई। किसान ने कहा कि महाराज वह बर्बाद हो गया। प्रशासन से नुकसान की एवज में क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की मांग की है। दीघोद में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे और अन्य प्रशासनिक अमला भी यहां पर था, जो ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए गया था। सोशल मीडिया पर किसान का लोटते हुए वीडियो अब वायरल हो रहा है। हालांकि सरकार की तरफ से मदद का भरोसा दिया गया है। गौरतलब है कि दो दिन से हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से शिवपुरी जिले के करीब 100 से ज्यादा गांवों में फसलों को नुकसान हुआ है। इस दौरान अब सर्वे की बात जिला प्रशासन के अधिकारियों की तरफ से कही जा रही है। शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि सर्वे के लिए राजस्व अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है और सर्वे के आधार पर किसानों को जल्द नुकसान की भरपाई की जाएगी। वहीं, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए अधिकारियों को सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। पूरे एमपी में ओलावृष्टि से तबाही हुई है। चंबल और बुंदेलखंड में बड़े-बड़े ओले गिरने के कारण ज्यादा बर्बादी है। अब किसानों को सरकार से ही आस है।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3FaLtZS
https://ift.tt/31MgCW4
No comments