Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

MP Today Weather Update : साल के पहले दिन ठंड से राहत, आज इन इलाकों में बारिश और कोहरा का अलर्ट

भोपाल नए साल (Madhya Pradesh New Year Weather) के पहले दिन लोगों को ठंड से राहत मिली है। शनिवार को भोपाल में सामान्य से कम तापमान भोपाल म...

भोपाल नए साल (Madhya Pradesh New Year Weather) के पहले दिन लोगों को ठंड से राहत मिली है। शनिवार को भोपाल में सामान्य से कम तापमान भोपाल में रहा है। वहीं, रात में न्यूनतम तापमान में भी ज्यादा गिरावट नहीं है। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि अगले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा और इससे ठंड से राहत मिलेगी। भोपाल में शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान में 21.8 डिग्री सेल्सियस मिला है, जबकि रात में 12.0 डिग्री रेकॉर्ड किया गया है। रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक है। शहर में हवा उत्तर की ओर से चल रही है। औसत गति 10 किमी प्रति घंटा है। राज्य में सब कम न्यूनतम तापमान ग्वालियर में छह डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। सुबह में कई जगहों पर कोहरा छाया रहा है। दतिया में 50 मीटर विजिबलिटी थी। वहीं, टीकमगढ़ और दमोह में सुबह के समय की दृश्यता 200 से 500 मीटर रही है। खजुराहो में भी न्यूनतम तापमान कहा रहा है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि सागर, सतना और दमोह में भी कोल्ड डे रहा है। रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। भोपाल में दिन का तापमान में 22 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि हवा की औसत गति 19 किमी प्रति घंटे होगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार चंबल संभाग के लिए कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। इसमें सबसे ज्यादा ठंड दतिया और अशोक नगर में पड़ेगी। इसके साथ ही शिवपुरी, रायसेन, विदिशा, निवाड़ी, मंदसौर, रतलाम, सागर, छतरपुर, शहडोल, दमोह, पन्ना और कटनी जिले में कोहरा छाया रहेगा। दतिया, ग्वालियर और शिवपुरी में बारिश भी हो सकती है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/31kv47s
https://ift.tt/3zj87y7

No comments