Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

यूपी के कुशीनगर में बड़ा हादसा, कुएं में गिरने से 13 लोगों की मौत

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के () में बड़े हादसे की खबर आई है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने से 13 लोगों की मौत होने की खबर है...

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के () में बड़े हादसे की खबर आई है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने से 13 लोगों की मौत होने की खबर है। मरने वालों में लड़कियां ओर महिलाएं शामिल हैं। करीब डेढ़ दर्जन महिलाओं के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, औरतें व लड़कियां हल्दी के दिन मटकोड़वा की रस्म के लिए पहुंची थीं। हादसा नौरंगिया गांव में हुआ। अब तक कुएं से 13 लाशें निकाली गई हैं। आशंका है कि यह संख्या बढ़ सकती है। दिल दहलाने वाली इस घटना के बाद पूरे जिले में हड़कम्प मच गया। प्रशासनिक अधिकारी व डाक्टरों की टीम के साथ सीएमओ मौके पर पहुंच गए। देर रात तक मरने वाली बच्चियों और महिलाओं की शिनाख्त नहीं हो सकी। कैसे हुआ हादसा पुलिस के अनुसार नौरंगिया ग्राम सभा के स्कूल टोले पर बुधवार की रात करीब 9 बजे मांगलिक कार्यक्रम में कुआं पूजन की रस्म के लिए महिलाएं व बच्चियां इकठ्ठा थीं। कुआं पानी से भरा हुआ था। भीड़ अधिक थी। बच्चियां व महिलाएं कुएं की मुंडेर पर बैठीं थीं। संतुलन खो जाने की वजह से बच्चियां व महिलाएं कुएं में गिर गईं। उन्हें बचाने में भी कई महिलाएं कुएं में जा समायीं। यह भी कहा जा रहा है कि कुएं का चबूतरा कमजोर होने की वजह टूट गया जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। अधिकारियों के अनुसार ये महिलाएं शादी के एक दिन पहले कुएं के पास मिट्टी कोड़ने की रस्म अदा करने पहुंची थीं। कुएं का चबूतरा टूटने से यह हादसा हुआ। दो घंटे की मशक्कत के बाद 11 बच्चियों व दो महिलाओं को कुएं से निकालकर अस्पताल भेजा गया मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जिलाधिकारी के साथ तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी कुएं से और लोगों को निकालने में जुटे हैं। योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त किया गहरा शोक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने इस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल बचाव व राहत कार्य संचालित कराने और घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुएं में अभी और लोगों के फंसे होने की सूचना है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।


from Local News, लोकल न्यूज, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, state news in hindi, राज्य समाचार , Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/Wy9z7qe
https://ift.tt/R1b0loE

No comments