गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह मुफस्सिल थाना इलाके के उग्रवाद प्रभावित बजटो पंचायत के महुआटांड़ गांव में गोली चली है। यहां दिनदहाड़े एक गई है। ...

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह मुफस्सिल थाना इलाके के उग्रवाद प्रभावित बजटो पंचायत के महुआटांड़ गांव में गोली चली है। यहां दिनदहाड़े एक गई है। गोली लगने के बाद किसान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे धनबाद रेफर कर दिया गया। जिसे गोली लगी है उसका नाम जालंधर यादव है। घटना की जानकारी के बाद मुफस्सिल पुलिस ने जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि जलांधर गांव की एक दुकान के पास ही था, तभी बाइक पर आए अपराधियों ने गोली मारी। इधर जानकारी के मुताबिक जलांधर यादव पूर्व में कई आपराधिक कांड का अभियुक्त रहा है। हालांकि कई मामलों में वह बरी भी हो चुका है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि जलांधर यादव को गोली मारने के पीछे की वजह क्या है? मामले की जांच के लिए एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, एसआई नितेश पांडेय, गुरुचरण मांझी समेत कई अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे हैं। बता दें कि जिस इलाके में यह घटना घटी है वह उग्रवाद प्रभावित रहा है जिस वजह से लोगो मे दहशत है।
from Local News, लोकल न्यूज, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, state news in hindi, राज्य समाचार , Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/syfkh2n
https://ift.tt/r9jqRID
No comments