Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

मुंबई में वॉटर टैक्सी की शुरुआत, घंटों का सफर मिनटों में होगा पूरा, जानिए किराया

पंकज पांडेय, मुंबई: वॉटर टैक्सी(Water Taxi) में सफर करने का वर्षों का इंतजार खत्म हो गया है। मुंबई(Mumbai) से नवी मुंबई के बीच वॉटर टैक्स...

पंकज पांडेय, मुंबई: वॉटर टैक्सी(Water Taxi) में सफर करने का वर्षों का इंतजार खत्म हो गया है। मुंबई(Mumbai) से नवी मुंबई के बीच वॉटर टैक्सी सेवा की गुरुवार से शुरू हो गई है। बेलापुर जेट्टी पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे() और केंद्रीय बंदरगाह व जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनवाल ने ऑनलाइन टैक्सी सेवा की शुरुआत की। प्रारंभिक चरण में वॉटर टैक्सी की शुरुआत दो रूट पर की जा रही है। जल्द ही अन्य रूट पर भी सेवा शुरू की जाएगी। 18 फरवरी से मुंबई के डॉमेस्टिक क्रूज टर्मिनल-जेएनपीटी-एलिफेंटा और बेलापुर-जेएनपीटी-एलिफेंटा रूट पर वॉटर टैक्सी चलेगी। वॉटर टैक्सी के माध्यम से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए मासिक पास की भी व्यवस्था की गई है। मासिक पास करीब 12 हजार रुपये में उपलब्ध होगा। जल यातायात को विस्तार करने के लिए सरकार विभिन्न स्थानों पर जेट्टी तैयार कर रही है। टैक्सी की संचालन निजी कंपनी को सौंपा गया है। घंटों का सफर मिनटों में मुंबई से नवी मुंबई तक सड़क मार्ग से पहुंचने में डेढ से दो घंटे और रेल मार्ग से 50 से 60 मिनट लगते हैं। जल मार्ग से यह सफर 30 से 50 मिनट में पूरा हो जाएगा। वॉटर टैक्सी के यात्रियों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। टिकट के साथ हर यात्री को 5 लाख रुपये का बीमा कवर भी उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि देश में पहली बार ट्रेन मुंबई से ठाणे के बीच चली थी। वॉटर टैक्सी की शुरुआत भी मुंबई से हो रही है। सड़क और रेल मार्ग कम पड़ने पर अब जलमार्ग के विकास पर जोर देना होगा। कितना होगा किराया - एक दिशा में सफर करने के लिए 290 रुपये से लेकर 825 रुपये - जेट्टी पर दो प्रकार की टैक्सी उपलब्ध - 25 नोट्स की स्पीड वाली टैक्सी के लिए 825 रुपये किराया - एक टैक्सी में 12 यात्री सफर कर सकते हैं - 15 नोट्स की स्पीड वाली टैक्सी का 290 रुपये किराया


from Local News, लोकल न्यूज, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, state news in hindi, राज्य समाचार , Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/FgKuCPU
https://ift.tt/DGFmsdA

No comments