पटना : बिहार में मौसम का मिजाज (Bihar Weather Forecast) बदल चुका है। दिन में धूप तेज होने से लोगों को हल्की गर्मी का भी अहसास हो रहा। हाल...

पटना : बिहार में मौसम का मिजाज (Bihar Weather Forecast) बदल चुका है। दिन में धूप तेज होने से लोगों को हल्की गर्मी का भी अहसास हो रहा। हालांकि, सुबह-शाम अभी भी हल्की ठंड का असर नजर आता है, लेकिन इससे लोगों कोई परेशान नहीं है। वहीं पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सूबे में अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह-शाम में कोहरे की कोई संभावना नहीं है। बारिश के भी आसार अभी नजर नहीं आ रहे। गर्मी की आहट, अधिकतम तापमान में उछालबिहार के अलग-अलग शहरों में तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में पछुआ हवा का असर नजर आ रहा। 8.7 डिग्री सेल्सियस के साथ गया सूबे का ठंडा शहर रहा। राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा बक्सर में रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 27.9 डिग्री सेल्सियस पारा पहुंच गया। सूबे में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री के आस-पासवहीं पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 5 दिन तक प्रदेश का न्यूनतम तापमान 10-12 और अधिकतम 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शुक्रवार को राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया-मुजफ्फरपुर में कैसा रहा मौसम जानिएगया में 8.7, मुजफ्फरपुर में 12.7, भागलपुर में 13.3, पूर्णिया में 11.3 डिग्री पहुंच गया। अधिकतम तापमान भी अब बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, सूबे में पूर्वी हवा चलने से तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी के आसार हैं।
from Local News, लोकल न्यूज, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, state news in hindi, राज्य समाचार , Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/DqxvLKC
https://ift.tt/SKP7uo9
No comments