लोहरदगा/रांची : इन दिनों झारखंड में नक्सलियों का मनोबल बढा नजर आ रहा है। आए दिन वो लैंडमाइन लगाकर सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे है। पिछल...

लोहरदगा/रांची : इन दिनों झारखंड में नक्सलियों का मनोबल बढा नजर आ रहा है। आए दिन वो लैंडमाइन लगाकर सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे है। पिछले 72 घंटों में नक्सलियों के लैंडमाइन की यह तीसरी घटना जिसमें सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाया गया है। ताजा मामला लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती जंगल का है। जहां शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे एक बार फिर लैंडमाइंस विस्फोट हुआ है। जिसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ कोबरा बटालियन 209 का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल जवान को भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से तत्काल इलाज के लिए रांची के मेडिका भेजा गया है। बताया जा रहा है पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में 72 घंटे के दौरान विस्फोट की यह तीसरी बड़ी घटना है। शुक्रवार को भी आइईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के 2 जवान घायल हो गये थे। इलाके में पिछले तीन दिनों से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों को लगतार ये सूचनाएं मिल रही हैं कि क्षेत्र में लाल आतंक अपनी मौजूदगी और अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। जिसे लेकर सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी था। शनिवार को आज लैंडमाइन विस्फोट की चपेट में सीआरपीएफ 209 कोबरा बटालियन का जवान आया। घायल जवान को तत्काल इलाज के लिए भारतीय वायुसेना के हेलीकाप्टर से रांची ले जाया गया है। शुक्रवार को भी लोहरदगा में बारूदी सुरंग की चपेट में आने से सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए थे। इधर, शुक्रवार लैंड माइंस विस्फोट में घायल जवानों से मिलने के लिए डीजीपी नीरज सिन्हा मेडिका पहुंचे। उन्होंने जवानों की हौसला अफजाई की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
from Local News, लोकल न्यूज, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, state news in hindi, राज्य समाचार , Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/JYeR4QK
https://ift.tt/YiVTydx
No comments