जयपुर राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं पिछले दो दिनों से एक बार फिर से सर्...

जयपुरराजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं पिछले दो दिनों से एक बार फिर से सर्दी का असर बढ़ा है। बीते रात भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात का तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दिन में तापमान में बदलाव होते रहे। शुक्रवार को दिन में धूप निकली, लेकिन मौसम बार- बार बदलता रहा। मौसम के जानकारों की मानें, तो करीब आधा दर्जन जिलों में रात के तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री तक भी गिरावट दर्ज की गई। करीब 3 डिग्री तक की गिरावट देखी जा रही राजधानी जयपुर की बात करें, तो यहां रात के तापमान में करीब 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। वहीं शेखावाटी अंचल के जिलों की बात करें, तो यहां बीती रात सीकर (Weather Sikar) में सर्द मौसम ने लोगों को बीच ठिठुरन पैदा की। फिलहाल प्रदेश के जिलों का न्यूनतम तापमान देखा जाएं, तो अभी भी कई जिलों में 10 डिग्री से नीचे पारा गिरता दिखाई दे रहा है। अब आगे कैसा रहेगा मौसम मौसम के जानकारों की मानें, तो अब पश्चिमी विक्षोम का असर खत्म होने को है। इधर मौसम विभाग जयपुर केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे के भीतर आसमान मुख्यतः साफ़ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 डिग्री सेल्सियस और 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के साथ सर्दी का अहसास कम होने के आसार है।
from Local News, लोकल न्यूज, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, state news in hindi, राज्य समाचार , Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/zOr7SxP
https://ift.tt/9zxYumI
No comments