Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Bihar News : औरंगाबाद में रोज-रोज की पिटाई से तंग आकर महिला ने उठाया ये कदम, जानिए अपने जिले की खबरें

औरंगाबाद : दो दिनो से गायब कार्यपालक सहायक रिंकी देवी का कोई सुराग नहीं मिला है। रिंकी की मां ने अपने दामाद पर हत्या कर शव को गायब करने क...

औरंगाबाद : दो दिनो से गायब कार्यपालक सहायक रिंकी देवी का कोई सुराग नहीं मिला है। रिंकी की मां ने अपने दामाद पर हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाया है। मामले की प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। मुफ्फसिल थाने के रामनगर मोहल्ले की घटना है। हालांकि पुलिस ने कहना है कि जल्द ही वो मामले का खुलासा कर देगी। औरंगाबाद : दामाद पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप रफीगंज में कार्यपालक सहायक के पद पर तैनात रामनगर निवासी रविश कुमार भारती की बच्चे की मां और कार्यपालक सहायक पत्नी तीन दिनों से शहर से गायब है। विवाहिता के मायकेवालों का आरोप है कि रिंकी के पति रविश दहेज की मांग को लेकर आए दिन उसे प्रताड़ित किया करता था। मामला महिला थाना में भी गया था। बीच बचाव से दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। इसके बाद लड़की ससुराल वापस गई थी। कुछ दिन तक स्थिति ठीक-ठाक रही लेकिन फिर प्रताड़ना का दौर शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार 28 फरवरी को भी रविश और उसके पूरे परिवार ने रिंकी को बेरहमी से पीटा था। जिसके बाद से ही रिंकी गायब है। परिवारवालों ने हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है। नवादा : मुखिया के परिवार पर हमला, चार जख्मी कौवाकोल थाना क्षेत्र के सरौनी पंचायत के मुखिया पंकज यादव के परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वर्तमान मुखिया पंकज यादव ने बताया कि चुनाव हारने के बाद छोटेलाल यादव लगातार उनके परिवार को टारगेट कर रहा है। आरोप है कि भाई और भतीजा के साथ मिलकर पूर्व मुखिया छोटे लाल यादव ने जमकर पिटाई की। कोईलवर : मंगेतर के घर झगड़ा सुलझाने गए प्रेमी की पिटाई गीधा के मटियारा गांव में मंगेतर के घर झगड़ा सुलझाने गए प्रेमी (मंगेतर) और उसकी बहन की जमकर पिटाई कर दी गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। डब्ल्यू कुमार ने बताया कि मटियारा गांव की रहनेवाली लड़की से उसका दो साल से प्रेम प्रसंग चला रहा था। अब परिवारवालों की रजामंदी से अप्रैल में शादी होने वाली थी। मगर लड़की के व्हाट्सऐप पर किसी और लड़के का मैसेज देखकर नोंकझोक हो गई। इसके बाद बात बढ़ती चली गई। अररिया : पेड़ पर लटका मिला युवती का मिला जोकीहाट थाना क्षेत्र के सतबीटा गांव में पेड़ से लटकते युवती का शव मिला। सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि मृतका का नाम फुलकी देवी है, जो सतबीटा गांव की ही रहने वाली थी। उनकी शादी पलासी गांव में हुई थी। मृतका की दूसरी शादी कुजरी के रहने वाले मिनहाज नाम के शख्स से हुई थी जो विदाई कराकर कुजरी ले गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बेलागंज : बालू माफिया के राजनीतिक संरक्षण का आरोप जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के हर विभाग में माफिया का कब्जा हो गया है। सरकार पंगु हो गई है। सरकार की पुलिस असहाय है और निर्दोष ग्रामीणों पर लाठियां बरसा रही है। पप्पू यादव ने कहा कि बालू माफिया को सत्तापक्ष और विपक्ष का समर्थन हासिल है। बेलागंज कि घटना बहुत ही शर्मनाक और क्रूर है। उन्होंने कहा कि बेलागंज के मामले पर उनकी पार्टी सात मार्च को गवर्नर हाउस मार्च करेगी। मधेपुरा : नल जल योजना में बनी पानी की टंकी धड़ाम मधेपुरा के वार्ड नंबर 8 में बने वाटर टावर के गिरने से दो लोग जख्मी हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार को टावर पर लगे दो प्लास्टिक की टंकी गिर गई। जिसके कारण रास्ते से गुजर रहे एक बाइक सवार घायल हो गया जबकि एक महिला जख्मी है। डेढ़ साल पहले इसका निर्माण नगर परिषद की ओर से कराया गया था। गया : तांबा लूट कर भाग रहे दो अपराधी पकड़े गए वजीरगंज पुलिस ने दो अपराधियों को लाखों रुपए के तांबा के तार के साथ गिरफ्तार किया है। करजरा रेलवे स्टेशन के गोदाम में रेल विद्युतीकरण को लिए रखे गए तांबे के तार की लूट हुई थी। 12-15 अपराधियों ने गार्ड को हथियार के बल पर बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस को सूचना मिली थी दो गाड़ी में भरकर तार को खपाने के लिए अपराधी ले जा रहे हैं, तभी पीछा करके पुलिस ने अपराधियों को पकड़ लिया। आरा : दियारा का आतंक विदेशी राय गिरफ्तार भोजपुर के दियारा का आतंक और डबल मर्डर हत्याकांड का मुख्य सरगना विदेशी राय को गिरफ्तार कर लिया गया। बिहार एसटीएफ और भोजपुर पुलिस की संयुक्त छापेमारी में कामयाबी मिली। 22 जनवरी को वर्चस्व की लड़ाई में दो लोगों की जान कोइलवर बालू घाट पर गई थी। पूरा मामला बालू के अवैध उत्खनन को लेकर हुआ था। जिसमें दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई थी। इस घटना के दौरान विदेशी राय और उसके गैंग ने लगातार फायरिंग कर पूरे इलाके को थर्रा दिया था।


from Local News, लोकल न्यूज, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, state news in hindi, राज्य समाचार , Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/IpMLN6y
https://ift.tt/MTExnvI

No comments