Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया

  बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुधाकर सिंह ने सरकार को अपना इस्तीफा भेज दिया है।  हालांकि,  बताया जा र...

 






बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुधाकर सिंह ने सरकार को अपना इस्तीफा भेज दिया है।  हालांकि,  बताया जा रहा है कि मंत्री का त्यागपत्र अभी तेजस्वी यादव के पास है।  उनके पिता और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इसकी पुष्टि की है। 



गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर सुधाकर सिंह के इस्तीफे से राज्य की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है। 


कृषि मंत्री के इस्तीफा की चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष और सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह ने कहा कि आज गांधी जयंती और शास्त्री जी की जयंती है। दोनों नेताओं ने हमेशा किसानों की चिंता की।  किसान देश की जरूरत हैं। कृषि मंत्री हमेशा किसानों का सवाल उठाते रहते थे।  किसानों के साथ राज्य में न्याय नहीं हो रहा। अपनी उपज को बेचने के लिए किसानों के पास आज कोई मंडी नहीं है । इस वजह से कृषि मंत्री बहुत आहत हैं।


मंत्री सुधाकर सिंह सरकार बनने के बाद से ही अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में थे।  सार्वजनिक रूप से और खुले मंच से उन्होंने अपनी सरकार और अपने विभाग की जमकर मुखालफत की। कृषि मंत्री ने कैमूर की एक सभा में यहां तक कह दिया था कि उनके विभाग के पदाधिकारी चोर हैं और मंत्री चोरों के सरदार । सुधाकर सिंह ने नीतीश सरकार के कृषि रोडमैप पर भी सवाल उठाया था।  उन्होंने कहा कि कृषि रोड मैप में काफी गड़बड़ियां है।  इसकी वजह से विभाग के अधिकारी किसानों की हमारी कर रहे हैं। जनता को उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी दिया और यह कहा कि आप लोग धरना प्रदर्शन करते रहें ताकि यह लगे कि कृषि विभाग में गड़बड़ी बरकरार है।  वरना, यह लगेगा कि सब कुछ ठीक हो गया है। उन्होंने अपने विभाग में भारी घुसखोरी का आरोप लगाया।