Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी पर बदमाशों ने ईट पत्थर से किया हमला

दो दिनों से भाजपा प्रत्याशियों को उपद्रवी तत्व अपना निशाना बना रहे है।बैकुंठपुर के भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी को गुरुवार को प्रचार के द...

दो दिनों से भाजपा प्रत्याशियों को उपद्रवी तत्व अपना निशाना बना रहे है।बैकुंठपुर के भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी को गुरुवार को प्रचार के दौरान रोककर बदसलूकी करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार को गोपालगंज के सदर से भाजपा प्रत्याशी सुभास सिंह पर चुनाव प्रचार के दौरान ईट पत्थर से हमला किया गया।पांच वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए।पथराव में भाजपा प्रत्याशी के तीन कार्यकर्ता को आंशिक रूप से चोटे भी आईं है। घटना के बाद थावे थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। प्रत्याशी ने इसकी शिकायत एसपी से की जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

थावे के हरदिया गांव में हुई वारदात, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

धार्मिक स्थल के पीछे से किया गया एक साथ पथराव
बताया जाता है कि के सदर विधायक सुभाष सिंह, एकडेरवा पंचायत के हरदिया गांव में शुक्रवार को अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वोट मांगने पहुंचे थे। जहां हरदिया गांव में ग्रामीणों से जन संपर्क कर लौट रहे थे। जब वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक धार्मिक स्थल के रास्ते से गुजर रहे थे तो एकाएक कुछ शरारती तत्वों द्वारा ईट पत्थर से काफिले पर हमला कर दिया गया। इस दौरान जमकर पत्थर बाजी व रोड़े बाजी की गई। जिससे काफिले में शामिल पांच गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कुछ देर के लिए स्थिति हो गई थी तनावपूर्ण
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के विधायक समर्थक भी वहां जुट गए।जिसके बाद कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। सूचना मिलने पर सदर एसडीओ उपेंद्र पाल, सदर एसडीपीओ नरेश पासवान, नगर इस्पेक्टर प्रशांत राय, थावे थानाध्यक्ष विशाल आनंद, एसआई द्वारिका राम, महेंद्र कुमार सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस बल के जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर स्थिति को नियंत्रण मेंं किया। पुलिस ने घटना में शामिल दो उपद्रवी तत्वों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस घटना स्थल पर कैंप कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
During election campaign, miscreants attacked BJP candidate with bricks


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mlXiTV
https://ift.tt/31ARqP1

No comments