Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Bihar Weather Update: बिहार में इस दिन होगी मॉनसून की एंट्री, झमाझम बारिश के लिए रहें तैयार

पटना बिहार में मौसम का मिजाज (Bihar me Mausam ka hal) पिछले कुछ दिनों से बदला हुआ है। कभी तेज धूप से लोग परेशान नजर आ रहे हैं तो कई बार अ...

पटना बिहार में मौसम का मिजाज (Bihar me Mausam ka hal) पिछले कुछ दिनों से बदला हुआ है। कभी तेज धूप से लोग परेशान नजर आ रहे हैं तो कई बार अचानक बारिश से जनजीवन प्रभावित हो जाता है। मौसम विभाग की मानें तो ये हाल सिर्फ बिहार का ही नहीं है, देश के अलग-अलग हिस्सों में भी मौसम का ऐसा ही मिजाज बदला नजर आ रहा है। इस सबके बीच चर्चा इस बात की है कि आखिर बिहार में मॉनसून () की एंट्री कब तक होगी। के मुताबिक, सूबे में अगले 10 दिनों में मॉनसून दस्तक दे देगा। 15 जून तक बिहार पहुंच जाएगा मॉनसून: IMDदक्षिण पश्चिम मॉनसून के 15 जून तक बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में पहुंचने का अनुमान है। इस बात की जानकारी शनिवार को मौसम विज्ञान विभाग ने दी। विभाग के मुताबिक, केरल में आया दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी मध्य अरब सागर और देश के कई तटीय राज्यों में आगे बढ़ गया है। कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कई हिस्सों से होते हुए मॉनसून का विस्तार अब बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर हिस्सों तक हो गया है। अभी क्या है मॉनसून की स्थितिविभाग के मुताबिक, अगले दस दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार तक पहुंच जाएगा। यानी इस दौरान झमाझम बारिश के लिए लोग तैयार रहें। वहीं IMD कहा कि मॉनसून के बीच 7 और 8 जून को कम बारिश का अनुमान है। वहीं विभाग ने जून महीने में सामान्य बारिश का अनुमान लगाया है। इसने कहा कि अगले पांच दिनों में देश में लू की कोई स्थिति की संभावना नहीं है। जानिए बिहार में अभी कैसा है मौसम का मिजाज बिहार में रविवार और सोमवार को ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं 8 और 9 जून को सूबे कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 37 और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3z4mKog
https://ift.tt/2S4k2yB

No comments