Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

भूपेंद्र यादव का गहलोत पर बड़ा हमला, कहा- पायलट के पीछे लगा रखी है सारी पुलिस और CID

अजमेर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर अजमेर पहुंचे। उन्होंने भाजपा जिला समन्वय समिति की बैठक ली। इस...

अजमेर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर अजमेर पहुंचे। उन्होंने भाजपा जिला समन्वय समिति की बैठक ली। इसके बाद मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने अशोक गहलोत पर हमला बोलते हुए कहा कि सारी पुलिस और सीआईडी को सचिन पायलट के पीछे लगा रखा है। जिससे राजस्थान में कानून व्यवस्था दिन-ब-दिन बदहाल होती जा रही है। यादव ने कहा कि पुष्कर में मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना बेहद शर्मनाक है। ऐसी घटनाएं प्रदेश भर में आए दिन हो रही हैं। वहीं कोरोना काल में चिकित्सा व्यवस्था के क्षेत्र में भी सरकार फेल साबित हुई है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने एसीबी की भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर हो रही कार्रवाई पर कहा कि वैसे तो यह मामला न्याय प्रणाली से जुड़ा हुआ है लेकिन अशोक गहलोत अपने विपक्ष को किसी न किसी केस में उलझाने में माहिर हैं। यादव ने पेट्रोल डीजल के दामों पर कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार पर इसके दाम निर्भर करते हैं। फिर भी सरकार लगातार आमजन को राहत देने का प्रयास कर रही है। गहलोत और पायलट के विवाद पर कहा कि कांग्रेस में किसी की भी स्थिति निर्धारित नहीं है। जिस पार्टी का परमानेंट अध्यक्ष तक नहीं चुना जा सकता तो वो पार्टी आमजन के लिए क्या काम करेगी?


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3zUpS6s
https://ift.tt/2TRHY8N

No comments