चंदन कुमार, आरा भोजपुर जिले में बाढ़ की आशंका की वजह से जिला प्रशासन लाभुकों की सूची नए सिरे से तैयार कर रहा है। इससे पहले हजारों फर्जी ब...

चंदन कुमार, आरा भोजपुर जिले में बाढ़ की आशंका की वजह से जिला प्रशासन लाभुकों की सूची नए सिरे से तैयार कर रहा है। इससे पहले हजारों फर्जी बाढ़ पीड़ित करोड़ों रुपए की सहायता राशि डकार गए। जिन पर अबतक समुचित कार्रवाई नहीं की गई है। ये फर्जीवाड़ा बड़हरा प्रखंड में बड़े पैमाने पर हुआ था। शाहपुर में भी इस तरह का फर्जीवाड़ा सामने आया था। मामला सामने आने के बाद लोकायुक्त के यहां भी शिकायत दर्ज कराई गई। भोजपुर में 2016 में हुआ था बाढ़ राहत फर्जीवाड़ा भोजपुर जिले में 2016 में विभिन्न प्रखंडों में भीषण बाढ़ आई थी। उस समय गरीब-असहाय परिवारों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद सरकारी अफसरों और कर्मचारियों की मिलीभगत से सूची के अनुसार भी बड़ी संख्या में वास्तविक बाढ़ पीड़ित लोगों को सहायता राशि नहीं मिल सकी थी। वहीं, दूसरी ओर कई फर्जी बाढ़ पीड़ित मुआवजा राशि पाने में सफल हो गए थे। नाबालिगों के खाते में भेजे गए थे बाढ़ राहत के पैसे बड़हरा प्रखंड में करीब छह हजार लोगों की सूची बनाई गई थी। उस दौरान मुआवजे की राशि कई नाबालिगों के नाम से भी भेज दी गई। कुछ पंचायतों में ज्यादा राशि भेजी गई। इन सब गड़बड़ियों के चलते आज तक सूची में दर्ज कई पीड़त परिवारों को राशि नहीं मिल पाई। लोग अंचल कार्यालय का चक्कर लगा-लगा कर अब थक चुके हैं। 2016 में बड़हरा की अंचलाधिकारी आलोक दिव्या थीं। गड़बड़ी मामला सामने आने के बाद जब हो-हल्ला मचने लगा तो गलत नामों पर भेजी गई राशि की रिकवरी के लिए नोटिस जारी किया गया। फंड नहीं लौटाने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की बात बताई गई थी। छह साल बाद भी नोटिस का असर कहीं दिखाई नहीं दिया। इस बारे में वर्तमान सीओ राम वचन राम का कहना है कि यह मामला उनके समय का नहीं है। इसलिए इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। वरीय अफसरों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शाहपुर में फर्जी बाढ़ पीड़ितों को भेजा गया नोटिस शाहपुर में भी साल 2016 में आई बाढ़ के दौरान गलत तरीके से राहत राशि की भुगतान की गई थी। इस मामले में सीओ पंकज कुमार झा ने नगर पंचायत शाहपुर के गोपालपुर वार्ड संख्या सात के लाभार्थियों को नोटिस जारी किया है। इसमें बताया गया है कि पत्र मिलने के 24 घंटे के अंदर राशि लौटा दें, वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीओ के भेजे गए नोटिस में नगर पंचायत गोपालपुर के वार्ड नंबर सात के कुल सात लाभुक हैं, जिन्होंने 2016 में आई बाढ़ के दौरान आपदा प्रबंधन के तहत राहत राशि गलत तरीके से ली थी। इस मामले में जगदीशपुर एसडीएम सीमा कुमारी के आदेश पर शाहपुर सीओ ने 19 जून को नोटिस जारी किया था। राहत राशि को नजारत में जमा करने का निर्देश दिया है। नोटिस में कहा गया है कि राशि नहीं लौटाने पर आपदा प्रबंधन के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सीओ ने बताया कि इस संबंध में 2017 में पटना के लोकायुक्त के यहां शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसकी जांच-पड़ताल के दौरान पाया गया कि अफसरों ने नाजायज तरीके से राशि ली थी। फर्जीवाड़े से बचने के लिए पहले ही बनाई जा रही लिस्ट इस वर्ष बाढ़ के आसार को देखते हुए पीड़ित परिवारों की सूची आपदा प्रबंधन के नियमों के अनुसार बनाने में अंचल कार्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी के साथ स्कूलों के शिक्षक भी जुट गए हैं। इस बारे में बड़हरा सीओ राम वचन राम ने बताया कि बाढ़ के मद्देनजर नए तरीके से आपदा नियमानुसार सूची तैयार की जा रही है। सभी पीड़ित परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3qD3Ocu
https://ift.tt/3judapj
No comments