विदिशा एमपी के विदिशा () में बड़ा हादसा हुआ है। गंजबसौदा में बच्चे को बचाने में 30 से ज्यादा लोग कुएं में गिर गए थे। पूरी रात घटनास्थल पर...

विदिशा एमपी के विदिशा () में बड़ा हादसा हुआ है। गंजबसौदा में बच्चे को बचाने में 30 से ज्यादा लोग कुएं में गिर गए थे। पूरी रात घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी तक कुएं से तीन लोगों के शव निकाले गए हैं। वहीं, 10 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। भोपाल से भी एसडीआरएफ की टीम भेजी गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। दरअसल, गुरुवार की शाम छह बजे गांव का एक बच्चा कुएं में गिर गया था। इसके बाद गांव के लोग कुएं पास जमा हुए। भीड़ ज्यादा होने की वजह से कुएं का मुंडेर धंस गया। इसके बाद एक-एक कर कुएं में तीस से ज्यादा लोग गिर गए। फिर गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही अधिकारी गांव की तरफ कूच कर गए। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रात होने की वजह से इसमें भी दिक्कत आ रही थी। रात 10 बजे भोपाल से एसडीआरएफ की टीम पहुंची। फिर बड़े पैमाने पर रेस्क्यू शुरू किया गया। कुएं से पानी निकालने के आए ट्रैक्टर भी कुएं में जा गिरा। इसके बाद मुश्किलें और बढ़ गई। इसके बाद पोकलेन से कुएं की दीवार तोड़ी गई। फिर कुएं से पानी निकाला गया। तब तक कुएं में गिरे लोग मलबे में दब चुके थे। ऑपरेशन के दौरान होमगार्ड के तीन जवान भी कुएं में गिर गए। इसके बाद विदिशा के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग भी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन ने कुएं से अभी 19 लोगों को कुएं से निकाला है। मंत्री विश्वास सांरग अभी भी मौके पर मौजूद हैं। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मंत्री ने कहा कि टोटल मौत कितनी हुई है। यह कहना अभी मुश्किल है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, सीएम शिवराज सिंह चौहान अपनी दत्तक पुत्रियों की शादी के लिए विदिशा में ही थे। विदिशा में रहने के दौरान सीएम ने सर्किट हाउस में ही कंट्रोल रूम बना लिया। इसके बाद अधिकारियों को निर्देश देते रहे। संभावना है कि सीएम आज मौके पर भी जाएंगे।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3kpsDaA
https://ift.tt/3hIiSml
No comments