Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

पुणे में डराने वाले आंकड़े, वैक्सीनेशन के बाद भी 10 हजार लोग हुए कोविड पॉजिटिव

पुणे महाराष्ट्र के पुणे में हैरान कर देने वाले आंकड़े सामने आए हैं। यहां पर 10,206 से ज्यादा लोग कोविड पॉजिटिव मिले हैं। चौंकाने वाली बात...

पुणे महाराष्ट्र के पुणे में हैरान कर देने वाले आंकड़े सामने आए हैं। यहां पर 10,206 से ज्यादा लोग कोविड पॉजिटिव मिले हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि ये वे लोग हैं जो पहले कोरोना से ठीक हो चुके हैं और इन लोगों को वैक्सीनेशन की डोज लग चुकी हैं। प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार कुल पॉजिटिव मामलों में से 7,124 ऐसे लोग मिले, जिन्हें वैक्सीन की एक खुराक लग चुकी थी। वहीं 3,082 लोग ऐसे थे जिन्हें कोविड की दोनों डोज दी जा चुकी हैं। पुणे में 11 लाश से ज्यादा केस जिले में सोमवार को 628 लोग कोविड पॉजिटिव मिले, जिसके बाद कुल केसेस 11,05,924 हो गए हैं। सोमवार को 785 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिले में कोविड से ठीक हुए लोगों की संख्या 10,79,415 हो गई है। मरने वालों का आंकड़ा 18,500 से पार सोमवार को कोविड से दस लोगों की मौत हुई। पुणे नगर निगम सीमा में पांच, पिंपरी चिंचवाड़ में दो और ग्रामीण इलाकों में तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। जिले में मरने वालों का आंकड़ा 18,596 हो गया है। सैंपल पॉजिटिविटी रेट 2.8 फीसदी 4,263 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। वहीं 3,650 लोग होम आइसोलेशन में हैं। सोमवार को पीएमआर में 21,990 नमूनों की जांच की गई। सैंपलों का पॉजिटिविटी रेट 2.8 फीसदी रहा।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3yd3QtF
https://ift.tt/3sFNjxp

No comments