Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

यूपी से लेकर बंगाल तक बारिश का अलर्ट जारी, जानिए राज्यों में मौसम का हाल

नई दिल्ली भारत के कई राज्यों में मॉनसून को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्...

नई दिल्ली भारत के कई राज्यों में मॉनसून को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश के हिस्सों में यह अलर्ट जारी किया गया है। मॉनसून की ट्रफ रेखा राजस्थान से होते हुए बंगाल की तरफ जा रही है, जिससे कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी हैं। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, बागपत, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, आगरा में बारिश की संभावना है। वहीं हरियाणा में रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, जींद, रोहतक, सोनीपत में भी बादल गरजेंगे। मध्य प्रदेश के ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, मुरैना, भिंड, नीमच, मंदसौर, श्योपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी है। दिल्ली में कई जगहों पर हल्की और मध्यम तेज बारिश की संभावना है। हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। यमुना का जलस्तर बढ़ा है और राजधानी के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। यमुना से सटे इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करने के साथ ही लोहे का पुल भी बंद कर दिया गया है। राजस्थान में भी मौसम विभाग की ओर से भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जो कि अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी। झालावाड़, कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा, बारां के साथ ही चित्तौड़गढ़, बूंदी, सवाईमाधोपुर, टोंक, अजमेर, जयपुर, अलवर, झुंझनू, करौली, राजसमंद, उदयपुर, डूगंरपुर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी भारी बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थितियां बन गई हैं। मेदिनीपुर, बर्धमान, आसनसोल के कई इलाकों में पानी भर जाने से घर डूब गए। वहीं झारखंड में राजधानी रांची के साथ ही रामगढ़ सहित अन्य जगहों पर नदियां उफान पर हैं। पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में भी हल्की बारिश के आसार हैं।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/37e40Wz
https://ift.tt/2V8IPDb

No comments